Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एक ही दिन में भाजपा की सभी 27 जिला कार्यकारिणी घोषित

Updated on Wednesday, July 09, 2025 20:07 PM IST

चंडीगढ़, 9 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने एक ही दिन में बुधवार को हरियाणा के सभी जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर सूची जारी कर दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित तमाम बड़े नेताओं ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है और विश्वास जताया है कि कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन का और अधिक विस्तार होगा। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी और देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है, इसलिए समर्पण और निष्ठा भाव से अधिक से अधिक परिश्रम करें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा आदि तमाम बड़े नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी भाजपा पदाधिकारी प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आधार बनाकर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे।


भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता संगठन को नई मजबूती प्रदान करते हुए विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि नई और ऊर्जावान टीम भाजपा को और अधिक मजबूत करने का काम करेगी। डा. पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक मेहनत करें और निष्ठा व समर्पण भाव से मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ, मंडल, शक्ति केंद्र और जिला स्तर के कार्यक्रमों को पार्टी की योजना के अनुसार पूरा करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो न केवल जनता की समस्याओं के समाधान में अग्रणी रहते हैं, अपितु सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का सेतु भी बनते हैं।


श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। श्री बड़ौली ने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम सभी केंद्र की मोदी और प्रदेश की नायब सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाएं।संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि नई और ऊर्जावान टीम से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी टीम भावना से काम करते हुए बूथ स्तर तक भाजपा को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से मिलने वाले हर कार्य को निष्ठा व समर्पण भाव से पूर्ण करे।


प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि जिलों में हुई संगठनात्मक नियुक्तियों से संगठनात्मक कार्यों को और गति से किया जा सकेगा। अरविंद ने बताया कि हरियाणा में 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से 27 जिले बनाए हैं। हांसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद महानगर), गुरुग्राम महानगर, गोहाना और डबवाली पांच नए जिलों सहित सभी 27 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को जिला अध्यक्षों द्वारा की गई।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X