Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो में निवेश मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क था:मुकेश अंबानी

Updated on Wednesday, June 25, 2025 18:44 PM IST

 
मुंबई, 25 जून 2025 : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा है कि टेलीकॉम सेक्टर की जियो में बड़े पैमाने पर निवेश करना उनके करियर का "सबसे बड़ा रिस्क" था। उस समय कई विश्लेषकों को इसकी सफलता पर संदेह था। उनका कहना था कि भारत इतनी उन्नत डिजिटल तकनीक के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि “अगर जियो में निवेश किसी वजह से अपेक्षित लाभ नहीं भी दे पाता, तब भी यह भारत को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम तो जरूर माना जाता।” मैकिन्ज़ी एंड कंपनी को दिए एक साक्षात्कार में अंबानी ने यह खुलासा किया। 
दुनिया में बेहतरीन टेक्नोलॉजी में से एक है जियो की इन हाउस 5जी टेक्नोलॉजी
रिलायंस एक डीप टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बनने जा रही है 
 
रिलायंस जियो में निवेश का फैसला आसान नही था। “उस समय हम अपना ही पैसा निवेश कर रहे थे और मैं स्वयं बहुसंख्यक शेयरधारक था। हमने बड़े रिस्क उठाए क्योंकि हमारे लिए स्केल बहुत मायने रखता है और लक्ष्य भी कहीं ऊंचे थे।  5जी तकनीक पर बात करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि “जियो के 5G तकनीक की संपूर्ण संरचना पूरी तरह इन-हाउस विकसित की गई है। हमने कोर, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर—हर एक घटक खुद बनाया है। हमने केवल 20% हिस्से में एरिक्सन और नोकिया को शामिल किया, ताकि हम अपने सिस्टम की वैश्विक मानकों की कसौटी पर कस सकें। मैंने अपनी टीम से कहा, तुम्हें इनसे बेहतर बनना है। और उन्होंने कर दिखाया, आज हम वाकई उनसे बेहतर हैं।”
 
भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि “मैं हमेशा कहता था कि हमें टेक्नोलॉजी का केवल उपयोगकर्ता नहीं मालिक बनना होगा, हमें इनोवेटर बनना होगा। रिलायंस आज एक डीप-टेक और उन्नत निर्माण (advanced manufacturing) कंपनी बनने की ओर बढ़ रही है। दूरसंचार से हमने इसकी शुरूआत कर दी है।  अपने पिता धीरूभाई अंबानी को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे पिता कहते थे—रिलायंस एक प्रक्रिया है, एक संस्था है जिसे हमारे बाद भी चलना चाहिए। मैं चाहता हूं कि रिलायंस हमारे बाद भी ज़िंदा रहे। 2027 में रिलायंस अपनी गोल्डन जुबली मनाएगा,  मेरा सपना है कि रिलायंस 100 वर्षों तक भारत और मानवता की सेवा करता रहे।”
 
 
Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X