Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ‘ब्रोकरेज बिज़नेस’ के लिए सेबी की मंजूरी

Updated on Friday, June 27, 2025 19:58 PM IST

हाल ही में जियोब्लैकरॉक को म्यूचुअल फंड मार्किट में उतरने व निवेश सलाहकार के तौर पर काम करने की मंजूरी मिली थी

मुंबई, 27 जून: जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग) को भारत में ब्रोकरेज फर्म के रूप में काम करने के लिए, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग, भारतीय निवेशकों के लिए सस्ती, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-संचालित एग्जीक्यूशन कैपेबिलिटी खड़ी करना चाहती है। जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग। 

हाल ही में जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को म्यूचुअल फंड मार्किट में उतरने और निवेश सलाहकार के तौर पर काम शुरू करने की नियामकीय मंजूरियों मिली थी। अब ब्रोकिंग लाइसेंस की प्राप्ति से जियो ब्लैकरॉक संयुक्त उद्यम भारत के लोगों को व्यापक निवेश सॉल्युशनंस दे सकेगा। 

जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्क पिलग्रेम ने कहा: "जियोब्लैकरॉक ब्रोकिंग को सेबी की मंजूरी मिलने से हम बेहद खुश है। अब हम भारत को ‘बचतकर्ताओं के देश’ से ‘निवेशकों के देश’ में बदलने में मदद कर पाएंगे। जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के साथ, हम खुदरा निवेशकों को व्यक्तिगत सलाह दे सकेंगे। ब्रोकरेज बिजनेस के साथ, हम निवेशकों के लिए एक एग्जीक्यूशन प्लेटफॉर्म भी लाएंगे।" 

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा: "ये हमारे लिए रोमांचक समय है। एक तरफ जियोब्लैकरॉक की एसेट मैनेजमेंट बाजार में म्यूचुअल फंड पेश करने की तैयारी कर रही है, जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ऑपरेशन शुरू करने जा रही है, तो दूसरी तरफ ब्रोकिंग इकाई की मंजूरी मिलने से हमारी रणनीति में एक नया आयाम जुड़ा है। आसानी से सुलभ और डिजिटल-फर्स्ट सॉल्युशन्स के माध्यम से भारत में निवेश को लोकतांत्रिक बनाना ही हमारा लक्ष्य है।"

 ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल हेड रेचल लॉर्ड ने कहा: "भारत में लाखों निवेशकों की पूंजी बाजारों तक पहुंच बनाने और किफायती व अभिनव निवेश सॉल्युशंस प्रदान करने के लिए जियोब्लैकरॉक की स्थापना की गई थी। सेबी से यह तीसरी मंजूरी हमारे संयुक्त उद्यम की प्रोडक्ट रेंज को पूरा करती है। इन तीन संस्थाओं के माध्यम से, जियोब्लैकरॉक निवेश सेवाओं का एक पूरा सेट प्रदान करेगा, जिससे भारतीय निवेशक अपने वित्तीय लक्ष्यों की दिशा में काम कर सकेंगे।"

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X