चंडीगढ़, युवाओं में ड्रग्स के पनपते दुष्प्रभाव के प्रति जागरुकता फैलने की दिशा में चंडीगढ़ के साईकलिस्टों ने साईकल रैली के माध्यम से बीड़ा उठाया है। आगामी 3 अप्रैल को चंडीगढ़ से शिमला के निकट फागू तक लगभग 130 किलोमीटर की दूरी तय कर साईकलिस्टों का प्रयास साईकलिंग के द्वारा युवाओं में फिटनैस का पैगाम फैला ड्रग्स से दूरी बनाये रखने का है।