Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा में खप्त के साथ-साथ बढ़ गया दूध उत्पादन

Updated on Tuesday, March 23, 2021 17:40 PM IST

चंडीगढ़।  हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को पारंपरिक फसलें त्यागकर वैकल्पिक धंधे अपनाने को लेकर शुरू किए गए अभियान के सार्थक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में दूध की उत्पादकता तथा खप्त दोनों में वृद्धि हो गई है। दूध उत्पादन व खप्त के मामले में हरियाणा ने देश की राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ दिया है।
हरियाणा सरकार के आर्थिक-सामाजिक सर्वेक्षण के अनुसार पांच साल पहले तक राज्य में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 800 से 900 ग्राम थी, जो अब बढक़र 1142 ग्राम हो गई है। सर्वे के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यक्ति को औसत हर रोज 342 ग्राम दूध ही मिल पाता है, लेकिन हरियाणा में यह औसत अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है। प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता में हर रोज प्रति व्यक्ति औसतन सवा लीटर दूध उपलब्ध हो पा रहा है।

(SUBHEAD)
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल के अनुसार हरियाणा के किसानों ने परंपरागत खेती को कम कर पशुधन संरक्षण और पशुपालन में रुचि दिखानी शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार इसके लिए सब्सिडी और सुविधाओं के रूप में प्रोत्साहित भी कर रही है। मत्स्य पालन व बकरी पालन पर सरकार का खास फोकस है। राज्य सरकार ने इस बार के बजट में मत्स्य पालन, बकरी प्रजनन केंद्र और दुग्ध संयंत्र केंद्र स्थापित करने के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया है।
उन्होंने बताया कि परंपरागत फसलों से लोगों को हटाने के लिए सरकार ने पिंजौर में सेब मंडी, गुरुग्राम में फूल मंडी और सोनीपत के सेरसा में मसाला मंडी स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस बार सरकार ने बागवानी के लिए 489 करोड़ रुपये, पशुपालन व डेयरी प्रबंधन के लिए 1225 करोड़ रुपये, मत्स्य पालन के लिए 125 करोड़ रुपये और सहकारिता के क्षेत्र में कार्यों के लिए 1274 करोड़ रुपये का रिकार्ड प्रविधान किया है।
उन्होंने बताया कि दक्षिणी हरियाणा में एक नया दुग्ध संयंत्र स्थापित होगा, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को कवर करेगा। इसके अलावा जिला भिवानी के गांव शेरला में एक लघु दुग्ध संयंत्र स्थापित होगा।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X