Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा में अलग प्रबंधक कमेटी की जरूरत नहीं:जगीर कौर

Updated on Sunday, March 21, 2021 18:30 PM IST

चंडीगढ़। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की अध्यक्षा बीबी जगीर कौर ने कहा है कि हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कोई जरूरत नहीं है। एसजीपीसी के तहत प्रदेश के सारे गुरुद्वारों का रख-रखाव बेहतर तरीके से हो रहा है। कुछ लोग जानबूझकर अलग प्रबंधक कमेटी के मुद्दे को जिंदा रखे हुए हैं। जगीर कौर रविवार को कैथल में मंजी साहिब गुरुद्वारे की इमारत की आधारशिला रखने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

(SUBHEAD)
उन्होंने कहा कि हरियाणा और हिमाचल पंजाब के हिस्से रहे हैं। यहां के गुरुद्वारे भी शुरू से ही एसजीपीसी के अंडर रहे हैं। इसलिए अलग कमेटी बनाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। दिल्ली की अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी होने पर उन्होंने कहा कि दिल्ली की शुरू से ही अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रही है। उसे एसजीपीसी से अलग करके नहीं बनाया गया है। दिल्ली कभी भी वृहद पंजाब का हिस्सा नहीं रही है। इसलिए दोनों मसलों को एक साथ जोडक़र नहीं देखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा करना सिखों का पहला कर्तव्य है। बीवी ने कहा कि किसान बंधक बन कर सडक़ पर बैठा है और सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को सचेत रहना चाहिए और किसानों की मांगे मानकर उन्हें जल्दी से सडक़ से उठाना चाहिए। इससे पहले उन्होंने मंजी साहिब गुरुद्वारा इमारत का नींव पत्थर रखा।
जागीर कौर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने देश और हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सर्वंश कुर्बान कर दिया। गुरु साहिब ने उस वक्त के जालिम शासक औरंगजेब के अत्याचारों के खिलाफ लड़ते हुए शहादत दी पर जरा भी डोले नहीं। एसजीपीसी नौवीं पातशाही की याद में 400 साला प्रकाशोत्सव मना रही है।

हम सब सौभाग्य शाली है। जिस तरह हम अपने बच्चों का बर्थडे बड़ी खुशी से मनाते है उससे ज्यादा चाव से संगत  गुरु साहिब का 400 साला प्रकाशोत्सव मनाए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब की इमारत बनाने में सबको सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस पुनीत कार्य को पूरा करने में एसजीपीसी उनके साथ है। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य हरभजन सिंह, शरणजीत सिंह सौथा, गुरु तेग बहादुर सेवा दल के निदेशक डॉ.महेंद्र सिंह शाह, मनिंदर सिंह एडवोकेट, गुरुचरण सिंह समेत संगत मौजूद थी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X