Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

रोहतक: तैमूरपुर गांव के ग्रामीणों की हुई कोरोना जांच

Updated on Saturday, May 15, 2021 15:48 PM IST


-गांव के विद्यालय में लगाया गया कोरोना जांच शिविर

कलानौर (रोहतक)। शनिवार को खंड के गांव तैमूरपुर (जेठपुर) में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान गांव के छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों की एंटी रेंटीजन कोरोना जांच की गई। जिस किसी में भी जरा से भी लक्षण दिखाई दिए, उन्हें घर में ही आइसोलेट होने की सलाह दी गई।

 (MOREPIC1)  

तैमूरपुर गांव के सरपंच विनोद कुमार मेहरा के मुताबिक गांव में कोरोना जांच शिविर की सभी ग्रामीणों को मुनादी करके जानकारी दी गई, ताकि जांच कराने के इच्छुक लोग छूट ना जाएं। सुबह ही जांच टीम गांव में पहुंची। गांव के विद्यालय में यह शिविर लगाया गया। ग्रामीण यहां सोशल डिस्टेंस बनाकर मास्क लगाए हुए यहां पहुंचे। बारी-बारी से सभी की कोरोना जांच की गई। बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों की यहां जांच की गई, ताकि कोरोना के फैलाव की किसी भी स्तर पर गुंजाइश ना रहे। सभी को सावधानी बरतने को भी प्रेरित किया गया। एंटी रेंटीजन की टेस्ट रिपोर्ट 15 मिनट में आती है। इसलिए सभी को रिपोर्ट बता दी गई। सरपंच ने शिविर के दौरान गांव के युवा समाजसेवी राजेश भट्ठी, नरेश व अन्य युवाओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। ग्रामीणों को सेनिटाइजर व मास्क के प्रति शिविर के दौरान भी जागरुक किया गया। इस मौके पर आशा वर्कर आशा देवी ने भी सराहनीय कार्य किया। उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।

 (MOREPIC2)

सरपंच विनोद कुमार मेहरा ने पॉजिटिव आने वाले ग्रामीणों से कहा कि वे अपने घरों में ही आइसोलेट हो जाएं, यानी घरों से बाहर ना निकलें। एकांत में रहें। किसी अन्य घर के सदस्य या ग्रामीण से मुलाकात से दूरी बनाएं, ताकि कोरोना ना फैले। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव आने वाले ग्रामीणों के आस-पड़ोस के लोग भी ध्यान दें और उन लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाएं। साथ ही उनका ख्याल भी रखें। उन्हें किसी भी चीज की जरूरत हो तो उनकी सहायता करें। यह समय मानवता की सेवा करने का है।

विनोद कुमार ने कहा कि हम सब एक हैं, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान हम सबको एक सोच बनानी है कि हम एक-दूसरे की भलाई के लिए एक-दूसरे से दूर रहें। सामाजिक दूरी बनाकर रहें। मास्क जरूर पहनें। उन्होंने कहा कि गांव से बाहर जरूरी काम हो तभी जाएं। गांव में भी अगर किसी काम से निकलते हैं तो मास्क जरूर पहनें, ताकि खुद की व दूसरों की सुरक्षा हम कर सकें।

 

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X