Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हरियाणवियों के भी मदद के लिए बढ़े हाथ 

Updated on Monday, May 17, 2021 18:44 PM IST

 
चंडीगढ़। हरियाणा में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कहर से निपटने के लिए जहां राज्य सरकार युद्घ स्तर पर कार्य कर रही है, वहीं ऑस्ट्रेलिया में हजारों मील दूर बैठे हरियाणवियों ने भी हरियाणा के लिए चिकित्सा उपकरण भेजने का नेक कार्य किया है।
(SUBHEAD)
ऑस्ट्रेलिया में संचालित एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीस इन ऑस्ट्रेलिया (एएचए) नामक एक सामुदायिक संगठन ने ऑपरेशन संजीवनी अभियान के तहत हरियाणा और एनसीआर के लिए 110 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (ओसी), 3000 पल्स ऑक्सीमीटर और 2500 थर्मल सेंसर का उदार दान दिया है। इन चिकित्सा उपकरणों को दो चरणों में भारत भेज दिया गया है, जिसमें से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप 13 मई, 2021 को कु लपति, पीजीआईएमएस, रोहतक द्वारा प्राप्त की गई तथा 1000 ऑक्सीमीटर हरियाणा सरकार और जीआईओ गीता संस्थान को दिए गए। इसी प्रकार, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 2000 ऑक्सीमीटर और 2500 थर्मल सेंसर की खेप कल प्राप्त हुई है। 
(MOREPIC1)
एडीलेड में एएचए के ट्रस्टी अशोक कुंडू ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भर के हरियाणवी ने ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न राज्यों में सामुदायिक व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से कुछ दिनों में इन जीवन रक्षक मशीनों के लिए धन दान किया है। हमारी टीम केवल चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने तक ही सीमित नहीं है। चूंकि मरीजों का अंतिम संस्कार करने के लिए लकड़ी की भारी कमी थी, इसलिए हमारी टीम ने शहीद भगत सिंह सेवा दल से अंतिम संस्कार करने के लिए अपील की और संस्था ने सीमापुरी ग्राउंड में 12 टन लकडिय़ां भेजी।
अशोक कुंडू ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न राज्यों में रह रहे हरियाणवियों ने इन जीवन रक्षक मशीनों के लिए दिल खोल कर धन दान किया है। मेलबर्न के एएचए प्रतिनिधि सतपाल चहल ने बताया कि उनका टारगेट दो लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर इकठ्ठा करने का है जिससे कि इंडिया में ज्यादा मदद की जा सके।
(MOREPIC2)
सिडनी शहर में एएचए के प्रतिनिधि सेवा सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों के माध्यम से चिकित्सा उपकरणों को हरियाणा और एनसीआर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यकता और तात्कालिकता के आधार पर भेजा जा रहा है। सामाजिक संगठनों द्वारा इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए दिया जा रहा सहयोग सरकारी प्रयासों को संबल प्रदान कर रहा है। नवनीत चौधरी व मनजीत साहू ने कहा कि हम निश्चित रूप से आपसी सहयोग, सर्मथन व आशीर्वाद से महामारी के कहर को दूर करेंगे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X