Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कोई नई बीमारी नहीं ब्लैक फंगस, उपचार संभव: डा. मार्कण्डेय आहुजा

Updated on Thursday, May 20, 2021 19:15 PM IST

चंडीगढ़ । गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (हरियाणा) ने सकारात्मक पहल करते हुए काली फफूंदी (ब्लैक फंगस) पर ऑनलाइन वेबीनार आयोजित करके इससे बचाव व उपचार को लेकर विशेषज्ञों की राय जानी। इस वेबीनार में मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मार्कण्डेय आहुजा ने ब्लैक फंगस पर विस्तार से जानकारी दी।
इस वेबीनार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक सीताराम ब्यास, प्रान्त संघचालक पवन जिंदल, प्रान्त कार्यवाह सुभाष आहूजा तथा संघ के अनेक पदाधिकारियों सहित जूम ऐप पर करीब 400 लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया के अन्य अपडेट प्लेटाफाम्र्स पर हजारों लोगों ने स्कोर लाइव देखा।
(SUBHEAD)
विषय पर अपने विचार रखते हुए डा. मार्कण्डेय आहुजा ने कहा कि ब्लैक फंगस ना तो लाइलाज है और ना ही यह नई बीमारी है। यह पहले से चलती आ रही है। अगर सावधानी बरती जाए तो इसका निदान संभव है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि कोरोना के कारण ब्लैक फंगस का फैलाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिस कारण आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर आहूजा ने बताया कि ब्लैक फंगस बड़ी तेजी से फैलता है। आंख-कान व नाक पर बहुत जल्दी अटैक करता है। विशेषकर डायबिटीज के मरीजों को ब्लैक फंगस बहुत जल्दी अपनी चपेट में लेता है। कोविड-19 के कारण जिन मरीजों की शारीरिक क्षमता कमजोर हो जाती है, उस पर ब्लैक फंगस अपना असर दिखा सकता है।
डॉक्टर आहूजा ने ब्लैक फंगस बीमारी के सभी पहलुओं पर अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि यह खून की गति को जाम कर देता है, जिस कारण कई बार मरीज अंधे हो जाते हैं या फिर दिमाग काम करना बंद कर देता है। बहुत से केस में मरीज की मौत हो जाती है। उन्होंने ब्लैक फंगस के शुरुआती लक्षणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए दावा किया कि इस बीमारी का निदान हो सकता है। 
शुरुआती दौर में ही मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए, ताकि इसका इलाज शुरुआती दौर में ही हो सके। वेबीनार में प्रश्नों के उत्तर देते हुए डॉक्टर मार्कण्डेय आहूजा ने स्पष्ट कहा कि यदि हम शुरुआती दौर में ही इस बीमारी को पकड़ लेते हैं। इसका इलाज शुरू कर देते हैं तो निश्चित तौर पर ब्लैक फंगस से बचा जा सकता है। 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X