Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम: पैरा खिलाडिय़ों को हर सुविधा देना है ध्येय: पद्मश्री दीपा मलिक

Updated on Monday, March 01, 2021 19:02 PM IST

-पैरा खिलाडिय़ों के ट्रायल में बातचीत में दीपा मलिक ने कही यह बात
-राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुए हरियाणा के खिलाडिय़ों के ट्रायल

गुरुग्राम। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की अध्यक्ष पद्मश्री दीपा मलिक ने कहा कि पैरा खिलाडिय़ों को हर सुविधा देना ही उनका ध्येय है। क्योंकि पैरा खिलाडिय़ों को सामान्य खिलाडिय़ों से अक्सर कम आंका जाता है। जबकि जोश, जुनून और जज्बा किसी भी तरह से कम नहीं होता। यह बात उन्होंने यहां पैरा खिलाडिय़ों के राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तर के चयन के मौके पर विशेष बातचीत में कही।

पद्मश्री दीपा मलिक ने कहा कि पैरा खिलाड़ी होने के नाते वे जानती हैं कि इस श्रेणी के खिलाडिय़ों को सामान्य खिलाडिय़ों की श्रेणी से अलग नजर से देखा जाता है। लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा नहीं है। यानी पैरा खिलाड़ी भी सामान्य खिलाडिय़ों की तरह पसीना बहाते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में उन्होंने जो-जो कमियां महसूस की, उन सब कमियों को यहां आज के पैरा खिलाडिय़ों के समय में दूर किया। उन्हें हर वह सुविधा दी, जो कि सामान्य खिलाडिय़ों को मिलती हैं। चाहे वे मेडिकल से संबंधित हों या फिर डाइट से संबंधित। उन्होंने दावे के साथ कहा कि पैरा खिलाडिय़ों के साथ ऐसा पहली बार हुआ है कि उन्हें खेलों के लिए इस तरह की सुविधाएं दी गई हैं। उन्होंने पुराने पैरा खिलाडिय़ों का भी आह्वान किया कि वे भी आगे आएं और पैरा खेलों को आगे लाने में अपना योगदान दें। तय मापदंडों पर यहां ट्रायल कराए गए और खिलाडिय़ों का बेहद ही बारीकी के साथ चयन किया गया।

 (MOREPIC1) 

पीसीआई अध्यक्ष दीपा मलिक के अनुसार यहां खिलाडिय़ों को रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ भोजन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। उनको प्रोटीन शेक भी दिया गया, ताकि एनर्जी लेवल बना रहे। पैरा खिलाडिय़ों के इस ट्रायल में प्रबंधों, सुविधाओं को देखकर नहीं लगा कि ये किसी राज्य स्तर के खिलाडिय़ों का ट्रायल हो, बल्कि यहां उन्हें दी गई सुविधाओं से यह लगा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की यहां स्पर्धा हो रही हैं। कोरोना महामारी के नियमों का यहां खास ख्याल रखा गया। खिलाडिय़ों को भी यह महसूस हुआ कि उन्हें सामान्य खिलाडिय़ों की तरह यहां पर सुविधाएं मिली।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X