Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

तीन साल में देश के सभी मंडलों में चलेंगे संघ के कार्यक्रम:ठाकुर

Updated on Sunday, March 28, 2021 16:08 PM IST

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा है कि संघ ने वर्ष 2024 तक देश के सभी मंडलों को सक्रिय करते हुए शाखा कार्यक्रम सुचारू रूप से चलाने का फैसला किया है। इस समय संघ के देशभर में 55 हजार 542 मंडल हैं। आज यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्तमान में 22 हजार 340 मंडलों में शाखा गतिविधियों का संचालन हो रहा है। संघ की सांगठनिक रचना में मंडल खंड से छोटी इकाई है, जिसमें करीब आठ से दस गांव होते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक देश के सभी 6500 खंडों में पूर्णकालिक प्रचारकों की तैनाती करने पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान देशभर के करीब 25 लाख स्वयं सेवकों ने न केवल अपने स्तर पर बल्कि संबंधित प्रशासन का सहयोग करते हुए सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया है।

(SUBHEAD)
उन्होंने बताया कि संघ द्वारा अब देशभर में सामाजिक समरस्ता के कार्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है। जिसके चलते गांव स्तर पर एक मंदिर, एक शमशान व एक स्त्रोत पानी का नामक कार्यक्रमों को मजबूती से बढ़ाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर जनसमर्थन बढ़ रहा है। नरेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना काल में जहां एक बार संघ की सार्वजनिक गतिविधियां कुछ समय के लिए रुक गई थी वहीं अब 80 फीसदी शाखाओं, साप्ताहिक मिलन तथा मासिक मंडली के कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में देशभर में 92 हजार 600 स्थानों पर सेवा कार्य किए गए। इसमें पांच लाख 700 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
संघ के सह प्रचार प्रमुख ने बताया कि कोरोना काल के दौरान संघ द्वारा देशभर में 73 लाख 81 हजार 900 परिवारों को राशन किट वितरित की गई। इसके अलावा चार करोड़ 66 लाख 35 हजार लोगों को तैयार भोजन प्रदान किया गया। संघ कार्यकर्ताओं के प्रयास से अलग-अलग स्थानों पर 66 हजार 300 यूनिट रक्त एकत्र करके स्वास्थ्य संस्थानों को दिए गए। इसके अलावा चार लाख 53 हजार 233 स्वयं सेवकों ने प्रहार महायज्ञ में भाग लिया।

(MOREPIC1)
नरेंद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बौधिक विभाग की तरफ से करीब 25 हजार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें दस लाख 36 हजार 400 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा शुरू की गई पौधारोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख अनिल कुमार, हरियाणा प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार, पंजाब प्रांत प्रचार प्रमुख शशांक के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा व पंजाब के संघ प्रतिनिधि मौजूद थे।

हरियाणा व कर्नाटक बने रोल मॉडल
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि संघ द्वारा देशभर में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत लॉकडाउन के दौरान हरियाणा व कर्नाटक ने ‘एक शाम परिवार के नाम’ कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि पहले जहां संघ की शाखाओं तथा अन्य कार्यक्रमों के साथ परिवार का एक सदस्य जुड़ा हुआ था वहीं इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरा परिवार जुड़ा। कार्यक्रम के दौरान पूजा, प्राणायाम, संघ परिचय, प्रेरक प्रसंग तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। हरियाणा व कर्नाटक के बाद देश के अन्य राज्य भी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं।

निधि समर्पण में 12 करोड़ परिवारों से हुआ संपर्क
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू किए गए देशव्यापी अभियान के तहत संघ के कार्यकर्ताओं ने 12 करोड़ परिवारों से संपर्क किया। देशभर में 20 लाख 64 हजार 600 कार्यकर्ताओं ने साढे पांच लाख स्थानों पर यह अभियान चलाया,जिसमें 80 हजार 426 महिलाएं शामिल थीं। इसके अलावा नौ लाख तीन हजार ऐसे कार्यकर्ता थे,जिन्होंने इस अभियान में तीन दिन से अधिक समय दिया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X