Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

ड्रग्स की दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता के लिये चंडीगढ़ के साईकलिस्ट करेंगें शिमला तक रैली

Updated on Thursday, April 01, 2021 17:18 PM IST


चंडीगढ़, युवाओं में ड्रग्स के पनपते दुष्प्रभाव के प्रति जागरुकता फैलने की दिशा में चंडीगढ़ के साईकलिस्टों ने साईकल रैली के माध्यम से बीड़ा उठाया है। आगामी 3 अप्रैल को चंडीगढ़ से शिमला के निकट फागू तक लगभग 130 किलोमीटर की दूरी तय कर साईकलिस्टों का प्रयास साईकलिंग के द्वारा युवाओं में फिटनैस का पैगाम फैला ड्रग्स से दूरी बनाये रखने का है। आयोजक विक्रांत शर्मा और सुदीप रावत ने बताया कि इस साईकल रैली की विशेष बात यह है कि शिमला के निकट ठियोग स्थित एक साईकलिस्ट कल्ब ‘ठियोग पैडल्स’ के सदस्यों के आहवान पर यह रैली को अंजाम दिया जा रहा है।
(SUBHEAD)
विक्रांत शर्मा ने बताया कि साईकलवाॅक्स द्वारा आयोजित इस रैली में कुल 21 साईकलिस्ट भाग ले रहे हैं जिसमें से अधिकतर ने लाॅकडाउन के दौरान ही साईकल को अपना शौक बनाया था।  इन युवाओं में इस शौक को पैशन बनाने में देर नहीं लगी और आज आलम यह है कि यह सभी एक नेक मिशन के लिये चंडीगढ़ से लगभग 8000 फीट स्थित फागू तक पार करने के लिये आतुर हैं। 
इस रैली में दो महिलायें सहित सबसे छोटा रैलिस्ट 11 वर्षीय तन्मय भी है। रैली के विषय पर जानकारी देते हुये सुदीप रावत ने बताया कि 3 अप्रैल शनिवार को सुबह चार बजे सेक्टर 7 स्थित साईकलवाॅक्स साईकलिस्ट कैफे से रैली शिमला के लिये रवाना होगी जो कि धर्मपुर, सोलन, कंडाघाट, शोघी, शिमला होते हुये देर शाम फागू पहुंचेगी जहां रैली का स्वागत ठियोग पैडल्स के साईकलिस्ट करेंगें। 
उन्होंनें बताया कि ठियोग पैडल्स के सदस्यों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में नशाखोरी युवाओं में एक विकराल रुप धारण कर रही है जिसके लिये सरकार के साथ साथ स्वयं युवाओं को युवाओं के लिये ही जागृत करने की आवश्यकता है। यह साईकल रैली इसी दिशा में उठाया गया एक छोटा सा प्रयास है।
4 अप्रैल को ठियोग और शिमला सहित अन्य कस्बों में चंडीगढ़ और ठियोग के साईकलिस्ट सांझे रुप से भी साईकलिंग करेंगें और नशाखोरी से होनी वाली हानियों के प्रति जागरुकता फैलायेंगें। ठियोग पैडल्स के सचिव बालकृष्ण बाली ने बताया कि एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल जो कि स्वयं एक साईकलिस्ट हैं, स्थानीय विधायक राकेश सिंघा, आबकारी एवं कराधान के डिप्टी कमीशनर देव कांति खाची और हिमाचल प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान अरुण वर्मा चंडीगढ़ से आये साईकलिस्टों को मैडल्स देकर सम्मानित करेंगें।
11 वर्षीय तन्मय रावत आर्कषण का केन्द्र
(MOREPIC1)
इस सहासिक अभियान में साईकल रैली के बीच 11 वर्षीय तन्मय रावत आर्कषण का केन्द्र है जो पूरी तरह आश्वस्त है कि वे इस रैली को पूरा कर सकेगा। लाॅकडाऊन में अपने अभिभावकों के साथ तन्मय ने खूब साईकल चलाई जिसके परिणामस्वरुप अब साईकलिंग उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। पिछले एक साल में तन्मय ने अपने पिता सुदीप रावत के साथ कसौली,  मोरनी, अंबाला, पटियाला, सहित कई माउंटेन हिल्स डेस्टीनेशंस तक जाकर साईकलिंग स्किल्स को पैना किया है।
तन्मय ने बताया कि साईकलिंग से सबसे बड़ा फायदा उन्हें विडियो गेम्स और टीवी के प्रति पैदा हो रहे लगाव पर अंकुश लगाया है। साईकलिंग के प्रति बढ़ती दिलचस्पी से वे ऐसे कई ओर अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं। तन्मय ने बताया कि वे इतनी प्रेक्टिस करना चाहते हैं कि जिससे की अगामी गर्मियों में वे अपने पिता के साथ लगभग 1500 किलोमीटर वाले मनाली - लेह-श्रीनगर सर्किट साईकल पर कवर कर सकें। 

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X