Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

जब आस्ट्रेलिया में बरसे हरियाणवी कोरड़े...

Updated on Tuesday, March 30, 2021 15:11 PM IST

 
जींद। हमारे तीज त्योहारों का रंग भले ही हरियाणा में फीका पड़ रहा हो, लेकिन विदेशों में बसे हरियाणवी परिवार हमारी संस्कृति को संजोए रखने के लिए परस्पर प्रयासों में लगे हुए हैं। एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया (एएचए) द्वारा सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में हरियाणवी फाग मेले का आयोजन किया गया।
(SUBHEAD)
सिडनी, एडिलेड एवं मेलबर्न में आयोजित इस मेले में एक हजार से अधिक हरियाणवी परिवारों के साथ भारत के अन्य प्रांतों के लोग भी मौजूद थे। फाग खेल रहे लोगों की मानें तो रंग और गुलाल की बौछारों से पूरा वातावरण होली-फाग के त्यौहार की खुशी में सराबोर हो गया था। 
इस मौके पर देवर भाभी के बीच ताबड़तोड़ कोरङों का खेल विशेष आकर्षण रहा। जहां एक तरफ देवर अपनी भाभियों को चुनौती देते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ भाभी कोरङ़ो से उनकी चुनौतियों को नाकाम करने में लगी थी। इसी के साथ छोटे छोटे बच्चों के जोश और उमंग से लबालब वातावरण का भी अद्भुत दृश्य देखने लायक था। मेले में उपस्थित लोग हरियाणवी गानों और होली के गीतों के साथ-साथ ढोल की धुन पर भी खूब झूमते नजर आए। 
(MOREPIC1) 
एएचए टीम के सदस्यों ने बताया कि होली-फाग हरियाणवीयों के सबसे प्रिय त्योहारों में से एक है। इसलिए इस पर्व का आयोजन हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। मेले के अंत में एएचए द्वारा सभी लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन का भी इंतजाम करवाया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। हरियाणा व अन्य प्रदेशों के हजारों लोगों ने भी सोशल मिडिया के माध्यम से विदेश में मनाए गए होली के त्यौहार का आनंद लिया और आपस में बधाईयां दी।
ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इस फाग मेले के राष्ट्रीय संयोजक राजीव गुप्ता ने सिडनी से बताया कि इस मेले के सफल आयोजन में मनजीत साहू, रविंद्र वर्मा, संजीव दलाल, सुनील अहलावत, पूनम सिंह, तरुणा सिंह, विजयपाल रेडू, सतीश खत्री, अमन बूरा, नवनीत, मंदीप सहारण, सचिन दूहन, प्रवीण चौधरी, प्रियंका गुप्ता, रविंदर घनघस, पंकज मित्तल, कपिल शर्मा, विभोर शर्मा, मनोज रूहिल व अजय ढूल, का बहुत सहयोग रहा। 
(MOREPIC2) 
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने गई निशा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का हिस्सा बनकर वह बहुत खुश है। वहीं एक अन्य विद्यार्थी राहुल राणा बताते हैं कि अपने गांव गलियारों जैसा माहौल देखकर उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई। एएचए टीम के एडिलेड चैप्टर के अध्यक्ष अशोक कुंडू के अनुसार संस्था की स्थापना का मूल उद्देश्य यह है कि ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हरियाणवी समुदाय के सभी परिवारों को एक साथ जोड़ कर आगे बढ़ा जाए, जिससे कि हम हमारी सभ्यता रीति रिवाज एवं संस्कृति के बारे में आने वाले पीढिय़ों को भी अवगत करा सकें।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X