Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हशविपा में भूखंडों की बकाया अदायगी को अंतिम मौका

Updated on Thursday, March 04, 2021 15:58 PM IST

 
चंडीगढ, 03 मार्च।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आज हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अंतिम एवं फाईनल निपटान (एलएफएसएस ) योजना लॉन्च की। यह योजना हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों के आवंटन और समूह हाउसिंग साइट्स पर लागू होगी तथा तुरंत प्रभाव से लागू होकर आगामी 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना केवल अतिरिक्त कीमत, ब्याज, विलंबित मूल्य के आधार पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लाट धारकों एवं ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों को उनकी ओर खड़े बकाया को भरने का लाभ प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्लाट और संपत्ति प्रबंधन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा अब तक अतिरिक्त मूल्य, ब्याज, विलंबित ब्याज के आधार पर गणना की जाएगी। योजना के तहत गणना की गई अतिरिक्त कीमत की अप्रत्यक्ष राशि तुरंत प्रभाव से 30 अप्रैल तक अवधि के दौरान ब्याज व एन्हांसमेंट सहित भरी जा सकती है।
यह स्कीम स्वैच्छिक योजना के तहत लागू की गई है और यह शर्तों के साथ लागू की गई है। योजना का पूर्ण लाभ अलॉटी को प्रदान किया गया है। इस योजना से समस्याओं की मुकदमेबाजी में सुधार होगा।  उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा पहले जारी की गई वन टाईम सेटलमेंट योजना से 24 हजार तथा फुल टाईम योजना से 45 हजार प्लाटधारकों को लाभ मिला है।
(SUBHEAD)
उन्होंने कहा कि शहरी प्राधिकरण के प्लाटों पर ब्याज और एन्हांसमेंट के कारण मालिक बनने में दिक्कतें आ रही थी। इस योजना का लाभ लेकर वे तुरंत मालिक बन सकेंगें। उन्होंने कहा कि इस योजना में दोबारा गणना करके अधिकतम छूट दी गई है जिसका लाभ प्रदेश के लगभग 15430 प्लाट एवं ग्रुप हाउसिंग सोसायटी धारकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा पहले की गई गणना से 1564 करोड़ रुपए का बकाया देय बनता है लेकिन छूट के बाद केवल 762 करोड़ का ही भुगतान करना होगा। मुख्यमंत्री ने प्लाट धारक फतेहाबाद निवासी कृष्ण कुमार व ग्रुप हाउसिंग पंचकूला निवासी अमीर सिंह को योजना का लाभ देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने एलएफएसएस स्कीम का ब्राउजर भी लांच किया। इसमें एचएसवीपी पोर्टल के माध्यम से बकाया भुगतान करने की विस्तार से जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्लाट धारकों एवं ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के धारकों से अनुरोध किया है कि प्राधिकरण की यह बेहतरीन और कारगर योजना है। इसलिए सभी नागरिकों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। उन्होनें कहा कि इस योजना से उपभोक्ताओं को भारी राहत मिलेगी। यदि निश्चित समय तक इस योजना का लाभ नहीं उठा सके तो बाद में उन्हें पूरा ब्याज व एन्हांसमेंट भरना पड़ेगा।
इस अवसर पर एसीएस वी उमाशंकर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के महानिदेशक अजीत बाला जोशी, चीफ कंट्रोल आफिसर नदिम सिंह भी मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X