इंडिया रन फेस्टिवल द्वारा संत बाबा परमजीत सिंह, हंसाली साहिब ट्रस्ट, जीतो और नर्गिस दत्त फाउंडेशन के सहयोग से श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र प्रकाश पर्व और संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली वाले की मधुर स्मृति में 15 नवंबर को “हंसाली रन 2024” का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर, नशा मुक्ति और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए फंड इकट्ठा करना है।