Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

ट्रम्प की जीत से भारत चिंतित नहीं: जयशंकर

Updated on Monday, November 11, 2024 08:08 AM IST

मुंबई | विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्रम्प की जीत के बाद भारत-अमेरिकी रिश्तों को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि ट्रम्प की जीत दुनिया के कई देश चिंतित हैं, लेकिन भारत ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने से चिंतित नहीं है।

जयशंकर मुंबई में आदित्य बिड़ला ग्रुप स्कॉलरशिप प्रोग्राम के सिल्वर जुबली इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा- ट्रम्प ने जीत के बाद विश्व के जिन 3 नेताओं से सबसे पहले बात की, मोदी उनमें से एक थे।

मोदी के ओबामा-बाइडेन और डोनाल्ड से व्यक्तिगत संबंध, इससे भारत को मदद मिलती है

जयशंकर ने कहा कि PM मोदी के कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों के साथ मजबूत व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। जब वे पहली बार वाशिंगटन डीसी गए, तब राष्ट्रपति ओबामा थे, फिर डोनाल्ड ट्रंप थे, फिर जो बाइडेन। उनके लिए यह बहुत नेचुरल है। वे वर्ल्ड लीडर्स से मजबूत व्यक्तिगत संबंध बना लेते हैं। इससे भारत को मदद मिलती है।

5 नवंबर को अमेरिका में हुई राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रिट पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस को हरा दिया है। ट्रम्प ने 50 राज्यों की 538 में से 312 सीटें जीती हैं। वे 2016 से 2020 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

जयशंकर ने विदेश नीति पर भी बात की

  • दुनियाभर में भारत की चर्चा: दुनियाभर में भारत में हो रहे विकास की चर्चा हो रही है। भारत में हो रहे बदलावों को दुनिया देख रही है और तारीफ भी कर रही है। भारत में 75 नए एयरपोर्ट, 16 नए मेट्रो, बेहतर नेशन हाईवे, अच्छी रेलवे यात्रा और यंग टैलेंट इसी बात का सबूत हैं।
  • सरकार की नीतियों से व्यापार करना आसान: जयशंकर ने कहा- सरकार की नीतियां व्यापार करना आसान बना रही हैं। इससे लोगों का जीवन आसान बन रहा है। नीतियां नौकरशाही को कम कर रही हैं और नागरिक जागरूकता को मजबूत कर रही हैं। मानव संसाधन विकास में सुधार कर रही हैं। दुनिया एक कॉम्पिटिटिव प्लेस है और यहां भारत की जगह को मजबूत करने के लिए हमें अपनी नेचर को लगातार तेज करना होगा।
  • मजबूत सप्लाई चेन बनानी बनानी होगी: दुनिया को सिर्फ कुछ जगहों पर निर्भर रहने के खतरे कोविड के दौरान समझ आए। प्रोडक्शन और बाजार पर एकाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए भी हो सकता है। इसीलिए अब भरोसेमंद और मजबूत सप्लाई चेन बनाने की बात हो रही है। डिजिटल दुनिया में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

बिड़ला बोले- हमने अमेरिका में 15 बिलियन डॉलर का निवेश किया

  • इवेंट में आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा- डोनाल्ड ट्रंप के पिछले कार्यकाल में मेरा व्यक्तिगत अनुभव बहुत ही सकारात्मक था। ट्रम्प इंडस्ट्रीयलाइजेशन के समर्थक हैं।
  • बिड़ला ने कहा- हम आदित्य बिड़ला ग्रुप के रूप में अमेरिका में भारत के सबसे बड़े निवेशक हैं। हमने अमेरिका में लगभग 15 बिलियन डॉलर का निवेश किया है।
  • ट्रम्प का भी भारत के प्रति बहुत पॉजिटिव अप्रोच है। मोदी के साथ ट्रम्प के बहुत अच्छे संबंध हैं। हम आगे दोनों देशों के बीच और बेहतर संबंधों की उम्मीद कर सकते हैं।

PM मोदी ने ट्रम्प को जीत की बधाई दी

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत पर PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। न्यूज एजेंसी km ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई। ट्रम्प ने कहा कि वे भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं। उन्होंने दुनिया में शांति के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

बुधवार को आए नतीजों में ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट के मुकाबले 295 वोट हासिल कर लिए हैं। एरिजोना और नेवाडा में काउंटिंग अभी जारी है। दोनों राज्यों में कुल 17 इलेक्टोरल वोट्स हैं। यहां भी ट्रम्प लीड कर रहे हैं। इलेक्टोरल कॉलेज ही राष्ट्रपति का चुनाव करता है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X