सूरज रोहिल्ला/हरिद्वार । जसपाल राणा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून में इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में किया गया जिसमें हिमगिरि स्पोर्ट पीजी कॉलेज रुड़की के द्वितीय वर्ष के छात्र रोहित गिरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया । कांस्य पदक जीतने पर हिमगिरि स्पोर्ट पीजी कॉलेज रुड़की के प्रिंसिपल विक्रांत कौशिक ने रोहित को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की । इस उपलब्धि पर रोहित के पिता चंद्रपाल गिरी ने कहा कि हमें हमारे बेटे रोहित पर फक्र है जो लगातार गांव सहित कॉलेज और राज्य का भी नाम रोशन कर रहे हैं जो हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है । रोहित ने कहा कि में इस मेडल से संतुष्ट नहीं हूं, अगली बार मेहनत दोगुनी करूंगा और मेडल का रंग कांस्य से स्वर्ण में बदलूंगा ।