Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

ट्रम्प और बाइडेन के बीच व्हाइट हाउस में मुलाकात

Updated on Thursday, November 14, 2024 08:30 AM IST

वॉशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडेन से मिलने पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने एक दूसरे साथ हाथ मिलाया। मुलाकात के दौरान बाइडेन ने ट्रम्प को राष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई दी। साथ ही सत्ता के 'स्मूथ ट्रांजिसन' की बात दोहराई।

डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे। व्हाइट हाउस में पावर ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी सिलसिले में दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात हुई है। मुलाकात के लिए बाइडेन ने ट्रम्प को न्योता भेजा था। बाइडेन ने नतीजों के बाद ट्रम्प को जीत की बधाई भी दी थी।

 बाइडेन ने ट्रम्प को जीत की बधाई दी; चार साल बाद व्हाइट हाउस लौटे ट्रम्प

अमेरिका में ये परंपरा रही है कि वर्तमान राष्ट्रपति चुनाव के बाद अगले राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में औपचारिक मुलाकात करते हैं। इस मुलाकात को सत्ता सौंपने की प्रकिया की शुरुआत के तौर पर देखा जाता है। हालांकि जब डोनाल्ड ट्रम्प 2020 में जो बाइडेन के हाथों राष्ट्रपति चुनाव हार गए थे, तो उन्होंने बाइडेन को मुलाकात के लिए आमंत्रित नहीं किया था।

ट्रम्प की पत्नी मेलानिया साथ नहीं गईं

बाइडेन के ट्रम्प को आमंत्रित करने के बाद फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने भी ट्रम्प की पत्नी मेलानिया को व्हाइट हाउस का न्योता भेजा था। हालांकि इस बार मेलानिया, डोनाल्ड ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस नहीं गई है।परंपरा के मुताबिक मौजूदा फर्स्ट लेडी भावी राष्ट्रपति की पत्नी की मेजबानी करती हैं। 2016 में ट्रम्प की जीत के बाद भी ये परंपरा निभाई गई थी।

मेलानिया के ट्रम्प के साथ नहीं पहुंचने को लेकर व्हाइट ने बयान भी जारी किया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक फर्स्ट लेडी ने हाथ से लेटर लिखकर मेलानिया को न्योता भेजा था। फिर भी वो नहीं आई हैं।

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में तत्कालीन प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने व्हाइट हाउस के येलो ओवल रूम में चाय के लिए मेलानिया ट्रम्प की मेजबानी की थी। साल 2016 में व्हाइट हाउस में ट्रम्प और ओबामा के बीच मुलाकात हुई थी। तब दोनों नेताओं ने 90 मिनट तक चर्चा की थी।

ट्रम्प ने मस्क और रामास्वामी को सरकार में शामिल किया

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रम्प सरकार चलाने के लिए अपनी टीम का गठन करने में जुटे हैं। कुछ पदों पर नियुक्तियों के बाद उन्होंने टेस्ला चीफ इलॉन मस्क और भारतवंशी उद्योगपति विवेक रामास्वामी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

मस्क और रामास्वामी को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) विभाग का नेतृत्व करेंगे। DoGE एक नया विभाग है, जो सरकार को बाहर से सलाह देगा। डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे लेकर बयान जारी किया है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X