Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

पाकिस्तान आर्मी चीफ का बढ़ा कार्यकाल

Updated on Wednesday, November 06, 2024 07:42 AM IST

पाकिस्तान | पाकिस्तान में आर्मी चीफ के कार्यकाल को अब 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है। पाकिस्तान की सरकार ने सोमवार को कानून में यह संशोधन किया। इसी के साथ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर भी अब 2027 तक पद पर कायम रहेंगे। पहले उनका कार्यकाल 2025 में खत्म होने वाला था।

आर्मी चीफ के अलावा पाकिस्तानी सेना के दूसरे सीनियर कमांडरों का कार्यकाल भी बढ़ा दिया गया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने पाकिस्तान आर्मी एक्ट 1952 में संशोधन का प्रस्ताव रखा था। इसे सदन के अध्यक्ष अयाज सादिक ने पारित कर दिया है।

3 नहीं, 5 साल का होगा, दावा- फौज को लुभाने के लिए शहबाज सरकार का फैसला

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शहबाज सरकार का यह कदम सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को लुभाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। जियो न्यूज के मुताबिक, सीनेट में इस संशोधन को पास करने में करीब 16 मिनट का समय लगा।

इमरान की पार्टी के सांसद बोले- कानून देश के हित में नहीं

इस अमेंडमेंट को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, इमरान सत्ता से बेदखली के लिए फौज को जिम्मेदार ठहराते हैं। वे उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर चुके हैं।

नेशनल असेंबली में सेशन के दौरान इमरान की पार्टी PTI के सांसद उमर अयूब ने कहा कि बिना डिबेट के संसद में इस तरह कानून पारित कराना असल में उसे कुचलने जैसा है। यह देश और हमारी सेना, दोनों के लिए अच्छा नहीं है। खान की पार्टी के सांसदों ने संसद सत्र के दौरान बिल की आलोचना की।

दरअसल इमरान की पार्टी के लोग सत्ता से बेदखली के लिए सेना को जिम्मेदार ठहराते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो अगस्त के महीने से जेल में हैं, कई बार सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ विवाद में रहे हैं। उन्होंने साल 2022 में आर्मी के बड़े अधिकारियों पर अपनी सत्ता से बेदखली का आरोप लगाया था।

इमरान ने कहा था- पाकिस्तान में जंगल राज, आर्मी चीफ इसके राजा

खान की पार्टी ने फरवरी के चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं, लेकिन फिर भी बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी। इमरान की ही पार्टी के नेता फवाद चौधरी ने कुछ महीने पहले कहा था कि अगर खान फौज से डील कर लें तो वे प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

ऐसे में PM शहबाज को उन लोगों से खतरा है, जो उन्हें सत्ता में वापस लाए हैं। इससे पहले इमरान ने कहा था कि पाकिस्तान में जंगल राज चल रहा है। इस जंगल के राजा आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर हैं। यहां जो भी होता है उनके हिसाब से होता है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X