Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

इजरायल कर रहा हिजबुल्ला के हर ठिकाने को ध्वस्त, लेबनान में हुए इजरायली हवाई हमला में 38 लोग मारे गए

Updated on Thursday, November 07, 2024 07:51 AM IST

बेरुत। आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के खिलाफ इजरायल के हमले में लेबनान के बेका घाटी के पूर्वी शहर बालबेक के आसपास कम से कम 38 लोग मारे गए। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में भी इजरायलकी ओर से हमले किए गए। इजरायल और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के बीच गाजा युद्ध के समानांतर एक साल से अधिक समय से गोलीबारी चल रही है, लेकिन सितंबर के अंत से लड़ाई तेज हो गई है।

इजरायली हमलों में 38 लोग मारे गए

इजरायली सैनिकों ने लेबनान के दक्षिण और पूर्व के इलाकों में बमबारी तेज कर दी है और सीमावर्ती गांवों में जमीनी घुसपैठ की है। बेरुत के गवर्नर बाचिर खोदर ने एक्स को बताया कि बालबेक-हर्मेल गवर्नरेट पर लगभग 40 इजरायली हमलों में 38 लोग मारे गए और 54 घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

वहीं, इजरायल रक्षा बलों ने बुधवार सुबह कहा कि उत्तरी इजरायली शहर मेटुला पर राकेट हमला करने वाले हिजबुल्लाह कमांडर हुसैन अब्द अल-हलीम हर्ब को दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में मार दिया गया है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी ईरान की एक अदालत ने इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में चार लोगों को मौत की सजा सुनाई है। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि आरोपित किस देश के निवासी है।

नेतन्याहू ने इजरायल के रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार रात रक्षा मंत्री योएब गैलेंट को बर्खास्त कर दिया। दोनों नेताओं के बीच लगातार मतभेद बढ़ रहे थे। विदेश मंत्री काट्ज को रक्षा मंत्री बनाया गया है, जबकि गिदोन सार नए विदेश मंत्री बने हैं। काट्ज लंबे समय से नेतन्याहू के सहयोगी और वफादार रहे हैं। काट्ज ने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

रक्षा मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के कुछ घंटे बाद योएब गैलेंट ने अपने संबोधन में देश के सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया और नेतन्याहू सरकार की नीतियों पर दुख जताया। गैलेंट की बर्खास्तगी के बाद सड़कों पर लोगों ने विरोध भी जताया। हजारों लोग नेतन्याहू के फैसले को अस्वीकार करने के लिए एकत्र हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह कदम इजरायल की सुरक्षा के लिए सही नहीं है। वास्तव में यह कदम इजरायल को तानाशाही की ओर ले जा रहा है।

गाजा से 100 से अधिक मरीजों को निकाला जाएगा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि इजरायल-हमास युद्ध के दौरान फलस्तीनी क्षेत्र से बच्चों सहित 100 से अधिक मरीजों को बुधवार को गाजा पट्टी से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या इजरायल ने हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है, उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इजराइली अधिकारी इसमें मदद करेंगे।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X