Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

ट्रम्प की जीत के दो दिन बाद पुतिन ने दी बधाई

Updated on Friday, November 08, 2024 07:43 AM IST

वॉशिंगटन | अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने के 2 दिन बाद बधाई दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के सोची शहर में ब्लैक सी रिसॉर्ट में एक इंटरनेशनल फोरम में पुतिन ने कहा- मैं ट्रम्प को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देता हूं। वे बहादुर व्यक्ति हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रम्प ने अमेरिका के रूस के साथ संबंधों को बहाल करने की इच्छा जताते हुए यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में मदद करने की बात कही थी। मेरे ख्याल से इस पर ध्यान देना चाहिए। मैं उनसे बात करने के लिए तैयार हूं।

कहा- वे बहादुर हैं, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर उनसे बातचीत को तैयार

दरअसल, इलेक्शन कैंपेन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर मैं राष्ट्रपति होता तो रूस-यूक्रेन जंग शुरू नहीं होने देता। फिर से राष्ट्रपति बनने के 24 घंटे के अंदर मैं इस जंग का समाधान कर दूंगा।

पुतिन बोले- ट्रम्प आगे क्या करेंगे, यह नहीं जानता

ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल उनकी पॉलिसी को लेकर सवाल पर पुतिन ने कहा- अब आगे क्या होगा, यह मैं नहीं जानता। यह ट्रम्प का आखिरी कार्यकाल होगा। इसमें वे क्या करने वाले हैं, ये उनका मामला है पुतिन ने इवेंट में कहा- जुलाई में हत्या की कोशिश के बाद से ट्रम्प ने जिस तरह से खुद को संभाला और कमला हैरिस को हराया, उससे मैं प्रभावित हूं। उन्होंने एक पुरुष के तौर पर सही काम किया।

पुतिन की बधाई से पहले उनके प्रवक्ता ने कहा था- युद्ध में अमेरिका हमारे खिलाफ रहा है

6 नवंबर को रूस सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका हिस्सा लेता है। वह यूक्रेन का समर्थन करता है। अमेरिका इस विदेश नीति को बदलने में सक्षम है, लेकिन यह किया जाएगा या नहीं, और कैसे किया जाएगा, यह जनवरी में ट्रम्प की शपथ के बाद देखेंगे।

पेसकोव ने कहा कि क्रेमलिन के नेता ट्रम्प के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। मुझे राष्ट्रपति पुतिन के ट्रम्प को बधाई देने की किसी भी प्लान के बारे में पता नहीं है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम एक ऐसे देश के बारे में बात कर रहे हैं, जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है।

PM मोदी ने ट्रम्प को जीत की बधाई दी

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत पर PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई। ट्रम्प ने कहा कि वे भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं। उन्होंने दुनिया में शांति के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

बुधवार को आए नतीजों में ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट के मुकाबले 295 वोट हासिल कर लिए हैं। एरिजोना और नेवाडा में काउंटिंग अभी जारी है। दोनों राज्यों में कुल 17 इलेक्टोरल वोट्स हैं। यहां भी ट्रम्प लीड कर रहे हैं। इलेक्टोरल कॉलेज ही राष्ट्रपति का चुनाव करता है।

 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X