गुरुग्राम। यहां सेक्टर-10ए स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व स्कूल प्रबंधक ने स्कूल के स्टाफ व बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया। इस दौरान रावण के पुतले का दहन करके यह सीख दी गई कि बुराई का अंत ऐसा ही होता है। इसलिए हमें सदा नेकी, अच्छाई ही अपने जीवन में अपनानी चाहिए। इस अवसर पर प्रिंसिपल दीपिंदर कौर, कॉर्डिनेटर अनीता वाधवा व ज्योति त्यागी भी मौजूद रहीं।