हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दिल्ली में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना व जैपनीज गार्डन में भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा निर्माण का समर्थन किया है। दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने विप्र समाज द्वारा उठाई गई मांग का समर्थन करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय ने सबको साथ लेकर समाज को मजबूत दिशा दी है।