Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग की भयावह स्थिति उजागर: आदित्य सुरजेवाला

Updated on Tuesday, February 24, 2026 18:56 PM IST

चंडीगढ़, 24 फरवरी 2026, हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक एवं कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर तीखा हमला बोला। सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और जिला अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी से ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की जनता परेशान है।


विधानसभा में अपने अभिभाषण के दौरान आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि आज मैं स्वास्थ्य विभाग की उस हकीकत को सदन के सामने रख रहा हूँ जिसे सरकार छिपा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं।
1. मेडिकल ऑफिसर (MO) – कुल स्वीकृत 4040 पदों में से केवल 2971 भरे हुए हैं। 1069 पद खाली हैं – यानी करीब 26.5% रिक्त। सबसे ज्यादा रिक्तियां करनाल (136), हिसार (101), अंबाला (91), जींद (89) और यमुनानगर (96), भिवानी 49, चरखी दादरी 13, फतेहाबाद 77, फरीदाबाद 17, झज्जर 23, करनाल 136, कैथल 81, कुरुक्षेत्र 64, नूह 24, पानीपत 61, पलवल 33, रेवाड़ी 16, रोहतक 6, सोनीपत 59, सिरसा 58, यमुनानगर 96 रिक्त पद।

2.डेंटल सर्जन – 725 स्वीकृत में 561 भरे, 164 रिक्त (22.6%)। कैथल में 21, सिरसा में 19, हिसार व जींद में 18-18 रिक्त, अंबाला 5, भिवानी 17, चरखी दादरी 4, फतेहाबाद 14, करनाल 8, कुरुक्षेत्र 3, नारनौल 6, नूंह 8, पलवल 2, पंचकूला 2, पानीपत 9, रेवाड़ी 1, रोहतक 2, सोनीपत 2, यमुनानगर 5 बताएं इन जिलों में दांतों का इलाज किसे कराएंगे मरीज।
3. फार्मेसी अधिकारी (Pharmacist) – सबसे खतरनाक स्थिति! कुल 1167 पदों में सिर्फ 597 भरे हुए। 570 पद खाली – यानी 49% रिक्त। अंबाला में 50, करनाल में 46, सोनीपत में 44, जींद में 33, भिवानी 26, चरखी दादरी 17, फरीदाबाद 12, फतेहाबाद 29, गुरुग्राम 22, हिसार 27, झज्जर 22, कैथल 18, कुरुक्षेत्र 14, मेवात 16, नारनौल 35, पलवल 27, पंचकूला 12, पानीपत 28, रेवाड़ी 24, रोहतक 12, सिरसा 44, सोनीपत 20, यमुनानगर 36 रिक्त। भाजपा सरकार बताएँ दवाइयां कौन देगा? मरीज दवा लेने अस्पताल जाते हैं तो फार्मेसी बंद मिलती है!
4. तकनीकी अधिकारी – 1338 स्वीकृत, 913 भरे, 425 रिक्त (32%)। अंबाला 33, भिवानी 30, चरखी दादरी 20, फरीदाबाद 22, फतेहाबाद 17, गुरुग्राम 39, हिसार 9, झज्जर 11, जींद 2, कैथल 7, करनाल 32, कुरुक्षेत्र 35, मेवात 19, नारनौल 32, पलवल 27, पंचकूला 2, पानीपत 9, रेवाड़ी 24, रोहतक 3, सिरसा 31, सोनीपत 3, यमुनागर 28 रिक्त पद।
5. एमपीएचएस(मेल) में 555 में 47 पद रिक्त हैं, अंबाला 15, फतेहाबाद 10, मेवात 11, नारनौल 3, पलवल 12, यमुनागर 17 और रेवाड़ी में 1 पद रिक्त।
6. ⁠ एमपीएचडब्ल्यू(मेल) में 2873 स्वीकृत में 876 रिक्त (30%)। यमुनानगर में 101, सिरसा में 117, नूंह में 92, करनाल में 85, कुरुक्षेत्र में 81, कैथल 49, गुरुग्राम 63, फतेहाबाद 62, फरीदाबाद 33, अंबाला 88, भिवानी 5, चरखी दादरी 3, हिसार 3, झज्जर 16, जींद 1, पलवल 44, पंचकूला 21, पानीपत 11, रेवाड़ी 33 रिक्तियां।
7. एमपीएचडब्लू फीमेल में 2729 स्वीकृति, 835 रिक्त। अंबाला 59, भिवानी 25, फरीदाबाद 25, फतेहाबाद 45, गुरुग्राम 22, हिसार 26, जींद 62, झज्जर 26, करनाल 78, कुरुक्षेत्र 53, कैथल 47, मेवात 26, नारनौल 35, पानीपत 18, पलवल 24, पंचकूला 16, रेवाड़ी 19, रोहतक 26, सोनीपत 43, सिरसा 73, यमुनानगर 76, चरखी दादरी 11 पद रिक्त हैं।
8. रेडियोग्राफर – 409 स्वीकृत, 270 भरे, 139 रिक्त (34%)। अंबाला 16, भिवानी 3, चरखी दादरी 2, फरीदाबाद 3, फतेहाबाद 7, गुरुग्राम 2, हिसार 4, झज्जर 1, जींद 7, कैथल 9, करनाल 7, कुरुक्षेत्र 9, मेवात 3, महेंद्रगढ़ 9, पलवल 7, पंचकूला 5, पानीपत 8, रेवाड़ी 5, सिरसा 15, यमुनानगर 17 पद रिक्त हैं।
9. नर्सिंग अधिकारी/स्टाफ नर्स – 5039 स्वीकृत में 653 रिक्त (केवल 13%)। अंबाला में 158, भिवानी 27, चरखी दादरी 1, फरीदाबाद 27, फतेहाबाद 7, गुरुग्राम 12, हिसार 16, झज्जर 3, जींद 23, कैथल 30, कुरुक्षेत्र 44, करनाल 53, नूंह 4, नारनौल 3, पलवल 70, पंचकुला 25, पानीपत 8, रेवाड़ी 2, रोहतक 9, सिरसा 21, सोनीपत 11, यमुनानगर 99 रिक्तियां हैं।

कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने बजट सत्र में भाजपा सरकार को घेरा कहा : 1069 मेडिकल ऑफिसर और 570 फार्मासिस्ट पद खाली

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि ओपीडी डॉक्टर अनुपात 2025-26 के अनुमानित आंकड़ों में सबसे खराब कैथल (105:1), फतेहाबाद (86:1), सोनीपत (52:1), पानीपत (50:1) और नूंह (47:1) है। यानी एक डॉक्टर पर 105 मरीज! जबकि चरखी दादरी, नारनौल, पंचकूला में 23-25:1 है। क्या सरकार सिर्फ जुमलेबाजी मेंभी व्यस्त है, मरीजों व आमनागरिको से कोई सरोकार नहीं है? उन्होंने कहा कि मैं भाजपा सरकार से पूछता हूँ कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाली पड़े हैं, दवाइयां नहीं मिल रही, जांच नहीं हो रही, प्रसव कराने वाली एएनएम नहीं हैं, तो मरीज कहां जाएगा? यह जनता की सेहत से खिलवाड़ है।


Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X