Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रशिक्षण भाजपा की कार्य पद्धति का हिस्सा, विचारों में स्पष्टता और कार्य में आती है दक्षता :  मोहन लाल बड़ौली

Updated on Wednesday, February 25, 2026 19:26 PM IST




चंडीगढ़, 25 फरवरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान” के अंतर्गत बुधवार को नारनौल में जिला अध्यक्ष डा. यतेंद्र राव की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्य वक्ता कार्यशाला को संबोधित किया। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेंद्र पांडे ने पंच परिवर्तन और जिला प्रभारी शंकर धूपड, ने नवाचार विषय पर अपने विचार रखे। कार्यशाला में संगठन की कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, जनसंपर्क को सुदृढ़ करने तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से संवाद हुआ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद का सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति और वैचारिक नींव के प्रमुख स्तंभ हैं। ये विचार भारतीय संस्कृति पर आधारित, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास और समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान” के अंतर्गत नारनौल में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया
श्री बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत और प्रभावी प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व, संगठनात्मक रूप से सक्षम और सामाजिक रूप से जागरूक बनाती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता संगठनात्मक विषयों पर अपडेट रहते हैं। पार्टी का लक्ष्य मंडल स्तर तक समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार कर संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत करना है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा में ज़मीनी कार्यकर्ता ही अपने परिश्रम से शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संगठन की रीढ़ है और यह कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद हमें सिखाता है कि राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति है। इसलिए यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में  समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्व बोध जागृत करने का भी सशक्त माध्यम है।  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्यकुशलता को नई दिशा देगा।  उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियान से जोड़ते हुए उन्हें अधिक प्रभावी बनाएगा।
प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेंद्र पांडे ने पंच परिवर्तन विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनें और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करें। श्री पांडे ने कार्यशाला में पंच परिवर्तनों को सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी भाव से आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण के रूप में रेखांकित किया, जो संगठनात्मक कार्यों का प्रमुख आधार हैं।
जिला प्रभारी शंकर धूपड, ने कहा कि प्रशिक्षण से संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।  उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भाव की दिशा में और अधिक सजग बनाता है।
जिला अध्यक्ष डा. यतेन्द्र राव ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य व्यक्ति को सक्षम बनाना, संगठन को मजबूत करना और राष्ट्र को सशक्त बनाना है।  प्रशिक्षण हमें सही सोच, स्पष्ट दृष्टि, आत्मविश्वास और संगठित होकर जिम्मेदारी निभाना सिखाता है।


 
 

--

 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X