चंडीगढ़, 24 फरवरी - हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि वर्तमान में गुरुग्राम से भोंडसी तक मेट्रो रेल कनेक्टिविटी विस्तार प्रस्तावित है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में तेज पाल तंवर विधायक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि 04 दिसम्बर, 2025 को नियुक्ति पत्र जारी कर मैसर्स आरआईटीईएस द्वारा भोंडसी गांव सुभाष चौक राजीव चौक सोहना चौक रेलवे स्टेशन तक 17.09 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर को तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। कंसल्टेंट ने 23 जनवरी,2026 द्वारा कार्य का दायरा, अध्ययन क्षेत्र, मौजूदा परिवहन प्रणाली, दृष्टिकोण और कार्यप्रणाली, प्राथमिक सर्वेक्षण, संरेखण विकल्प तथा प्रस्तावित कार्य कार्यक्रम को कवर करते हुए आरंभिक रिपोर्ट जमा कर दी है।