Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जीआरपी हरियाणा की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

Updated on Thursday, February 26, 2026 17:45 PM IST

चंडीगढ़, 26 फरवरी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) हरियाणा द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। रेलवे स्टेशन अम्बाला कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 55 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद कर बिहार निवासी दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मखनी देवी पत्नी बिलटु मंडल तथा अंजना कुमारी पत्नी विभाष कुमार, निवासी गांव पुवारी टोला नवाबगंज, थाना कुरसेला, जिला कटिहार (बिहार) के रूप में हुई है।
डीजीपी का सख्त संदेश — नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
इस संबंध में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और प्रदेश में नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए समन्वित एवं सतत कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जीआरपी टीम की सतर्कता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से न केवल नशा तस्करी पर अंकुश लगेगा, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने में भी मदद मिलेगी।
55 किलो 670 ग्राम गांजे की कमर्शियल खेप सहित बिहार की दो महिला तस्कर गिरफ्तार

एसपी जीआरपी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान
जी.आर.पी. पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षक संजय कुमार, प्रभारी सी.आई.ए. जीआरपी हरियाणा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन अम्बाला छावनी पर सुरक्षा एवं सतर्कता के मद्देनजर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नशा तस्करी संबंधी गुप्त सूचना प्राप्त होने पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक मनजीत सिंह, एएसआई सतबीर सिंह, एएसआई प्रमेश्वर नाथ, हेड कांस्टेबल रोकी, कुलबीर सिंह, सिपाही धर्मेन्द्र, योगेश, सतीश तथा महिला हेड कांस्टेबल कुलवंत कौर एवं नीरु शामिल थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। संदेह के आधार पर जब उनके कब्जे से तीन बड़े बैग एवं एक पिट्ठू बैग की नियमानुसार तलाशी ली गई तो चारों बैगों से कुल 55 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मात्रा ‘कमर्शियल क्वांटिटी’ की श्रेणी में आती है। इस संबंध में थाना जीआरपी अम्बाला छावनी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X