Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा का कार्यकर्ता निर्माण ही राष्ट्र निर्माण की नींव : डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Thursday, February 19, 2026 23:38 PM IST

रोहतक, 19 फरवरी। भाजपा जिला रोहतक इकाई द्वारा भाजपा कार्यालय ‘मंगलकमल’ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने की। अभियान का उद्देश्य मंडल से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के प्रति समर्पित बनाना है।
प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने "कार्यकर्ता निर्माण"  विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रशिक्षण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता को गढ़ने और उसे राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, “जो सीखता है, वही आगे बढ़ता है।” भाजपा का मूल मंत्र ‘संगठन ही शक्ति है’ है और संगठन की मजबूती व्यक्ति निर्माण से ही संभव है।

7 मार्च से 14 अप्रैल तक 377 मंडलों में प्रशिक्षण, बूथ तक पहुंचेगा अभियान : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा कार्यकर्ता ही सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु : डॉ गुप्ता

डॉ. गुप्ता ने बताया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेश के सभी 377 मंडलों में चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन शिविरों में संगठन की संरचना, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया संचालन, जनसंपर्क, चुनावी रणनीति और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत भाजपा की वैचारिक आधारशिला हैं। इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने धारा 370 हटाने, तीन तलाक समाप्त करने, श्रीराम मंदिर निर्माण और आत्मनिर्भर भारत जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए। यह निर्णायक नेतृत्व और स्पष्ट नीति का परिणाम है।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ‘विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, ई-टेंडरिंग प्रणाली, परिवार पहचान पत्र और अंत्योदय आधारित योजनाएं सुशासन के उदाहरण हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी ताकि वे सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु बन सकें।
‘पंच परिवर्तन’ से सामाजिक जागरण का लक्ष्य,संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत करने की शुरुआत : प्रदीप जैन

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन ने "पंच परिवर्तन" विषय पर बोलते हुए कहा कि यह महाअभियान केवल औपचारिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि संगठनात्मक को और अधिक मजबूती प्रदान करने का व्यापक प्रयास है। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ के संकल्प को विस्तार से रखते हुए कहा कि भाजपा समाज में पांच प्रमुख बदलावों —सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी व आत्मनिर्भरता, कर्तव्यबोध और परिवार प्रबोधन— को जनआंदोलन का रूप देना चाहती है।
प्रदीप जैन ने कहा कि सामाजिक समरसता से समाज में विभाजन की मानसिकता समाप्त होगी और एकता को बल मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण के तहत जल बचाओ, स्वच्छता और हरित अभियान को गति देना जरूरी है। स्वदेशी और आत्मनिर्भरता से स्थानीय उद्योग और युवाओं को रोजगार मिलेगा। कर्तव्यबोध से नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी, जबकि परिवार प्रबोधन भारतीय संस्कृति और मूल्यों को सशक्त करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनावी भूमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज परिवर्तन का वाहक है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सुदृढ़ संगठन निर्माण इस अभियान का लक्ष्य है। प्रशिक्षण टोली मंडल और शक्ति केंद्रों पर जाकर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग और जनसंपर्क कौशल का प्रशिक्षण देगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X