Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की शांति और सुरक्षा पर संकट – राव नरेंद्र सिंह

Updated on Wednesday, February 18, 2026 23:40 PM IST



महेंद्रगढ़। 18 फरवरी। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और अपराधी तत्वों के हौसले बुलंद हैं। दिनदहाड़े हत्या, डकैती और लूट जैसी घटनाएं खुलेआम हो रही हैं, जिससे आम नागरिक भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल रही है। इसके विपरीत, विपक्ष की आवाज दबाने के उद्देश्य से विपक्षी विधायकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस विधायक दविंदर हंस पर दर्ज की गई एफआईआर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित प्रतीत होती है। सरकार का ध्यान प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल करने के बजाय विपक्ष को निशाना बनाने पर केंद्रित है।
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों के साथ किसी भी प्रकार की नाइंसाफी को सहन नहीं करेगी और इस प्रकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
मनरेगा में किए जा रहे बदलावों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पात्र लाभार्थियों के अधिकारों में कटौती कर उनके जीवनयापन पर आघात पहुंचा रही है। कांग्रेस पार्टी इन जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेगी, ताकि सरकार को जनता की आवाज सुनने के लिए बाध्य किया जा सके।
अंत में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भ्रष्ट और दमनकारी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और पार्टी जनता के हकों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया ने कहा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बुजुर्ग, गरीब और किसान वर्ग अत्यंत परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी आमजन के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।


Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X