Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में खिलाड़ियों के साथ अन्याय: कैश अवॉर्ड, छात्रवृत्ति और खेल कोटे की नौकरियों में भारी लापरवाही : आदित्य सुरजेवाला

Updated on Monday, February 23, 2026 20:01 PM IST

कैथल, 23 फरवरी 2026;- हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों ने राज्य के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के प्रति गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। वर्ष 2019 से 2025 तक कैश अवॉर्ड, छात्रवृत्ति और खेल कोटे की नौकरियों के आवेदनों में बड़ी संख्या में अस्वीकृति और लंबित मामलों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने विधानसभा सत्र में इन मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सुरजेवाला ने सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों का हवाल देते हुए कहा कि कैश अवॉर्ड योजना के तहत 2019 से अब तक कुल 11,489 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र 6,987 स्वीकार किए गए। बाकी आवेदनों में बड़ी संख्या अस्वीकृत हुई, जबकि 1,361 आवेदन अभी भी लंबित हैं। छात्रवृत्ति योजना में स्थिति और भी खराब है – कुल 26,408 आवेदन आए, जिनमें केवल 16,415 स्वीकृत हुए और 2,209 लंबित पड़े हैं। विशेष रूप से चिंताजनक है हाल के वर्षों का रुझान है 2023 में 370 आवेदन लंबित रहे। 2024 में यह संख्या बढ़कर 684 हो गई। 2025 में भी 307 आवेदन अभी तक निपटाए नहीं गए।

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने उठाया खिलाड़ियों का मुद्दा

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि जब हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं, तब उनके पुरस्कार और छात्रवृत्तियाँ समय पर क्यों नहीं मिल रही? इतनी बड़ी संख्या में अस्वीकृति के पीछे क्या मापदंड हैं? क्या पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है? खेल कोटे की नौकरियों में स्थिति और भी दयनीय है।आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन (ओएसपी ) और एलिजिबल स्पोर्टस्पर्सन (ईएसपी) कोटे के तहत अप्रैल 2021 के बाद ग्रुप A में केवल 1 नियुक्ति हुई।
OSP और ESP नियम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी ग्रुप A और ग्रुप B की नौकरियों के लिए पात्र होते हैं।ग्रुप बी में वर्ष 2020 से अब तक केवल 9 नियुक्तियाँ दी गई हैं। अधिकांश नियुक्तियाँ केवल ग्रुप सी और डी तक ही सीमित रखी गई हैं।
इसके बावजूद उन्हें इन श्रेणियों में नियुक्ति नहीं दी जा रही है। एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और ओलंपिक खेलों में प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले अनेक खिलाड़ियों के होते हुए भी उन्हें ग्रुप A और ग्रुप B के पदों पर अवसर नहीं दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है।
विधायक सुरजेवाला ने सरकार से सवाल किया कि उच्च श्रेणी की नौकरियों में खिलाड़ियों को अवसर क्यों नहीं मिल रहे, जबकि वे प्रदेश का गौरव बढ़ाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय प्रक्रिया अत्यधिक धीमी है या बजट प्रबंधन में गंभीर कमी है। दो-दो वर्षों से लंबित आवेदन खिलाड़ियों के मनोबल को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को समय पर उनका कैश अवॉर्ड नहीं मिल पाता, जो उनके प्रशिक्षण के खर्च को पूरा करने में सहायक होता। इसी वजह से कई खिलाड़ी ओवरएज हो जाते हैं या मजबूरी में खेल छोड़ना पड़ता है।


Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X