Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बजट सत्र की तैयारियों को लेकर विधान सभा में बैठकों का दौर

Updated on Wednesday, February 18, 2026 23:30 PM IST

चंडीगढ़, 18 फरवरी आगामी 20 फरवरी से शुरू होने वाले हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण लगातार बैठकें कर इन तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने बुधवार को हरियाणा, पंजाब सीआईएसएफ और यूटी चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इससे पूर्व मंगलवार रात उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के आवास पर पहुंच बजट सत्र में उद्घाटन अभिभाषण बारे औपचारिक बात की। अभिभाषण उपरान्त राज्यपाल महोदय के साथ सभी सदस्यों की सेरेमोनियल गेट पर सामूहिक फोटो भी होगी। चंडीगढ़ यूटी प्रशासन को इस बारे में कदम उठाने की जरूरत है। बैठकों का दौर वीरवार को भी जारी रहेगा। सुबह कार्य सलाहकार समिति की तथा शाम को समिति सभापतियों के साथ बैठकें होंगी।

सिक्योरिटी की बैठक के अलावा विस अधिकारियों की विभिन्न बैठकें हुईं राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से भी मिले स्पीकर कल्याण

हरियाणा, पंजाब और यूटी चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विस अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान सभी व्यवस्थाएं समुचित ढंग से की जाए। किसी भी सदस्य या आगंतुक को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा में तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों के भोजन, जलपान तथा अन्य दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों की जांच एक बार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही विस अध्यक्ष ने पत्रकार दीर्घा समेत सभी दीर्घाओं में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया। इन दीर्घाओं में न तो अनावश्यक आवाजाही होनी चाहिए न ही बातचीत करने की अनुमति हो।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X