Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मनरेगा मुद्दे को लेकर 25 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी हरियाणा कांग्रेस- राव नरेंद्र सिंह

Updated on Thursday, February 19, 2026 23:54 PM IST



चंडीगढ़; मौजूदा सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए बदलाव को लेकर कांग्रेस काफी आक्रोशित नजर आ रही है। इसको लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर और प्रदेश स्तर पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी प्रकरण को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगवाई में कांग्रेस पार्टी 25 फरवरी 2026 को हरियाणा विधानसभा का धमाकेदार और अटल घेराव करेगी। जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह घेराव केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार की उस कुटिल साजिश के खिलाफ है, जो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को  समाप्त करने पर तुली हुई है। यह 'मनरेगा बचाओ संग्राम' का निर्णायक दौर है। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश अनुसार इस विधानसभा घेराव प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रफुल्ल गुड्ढे, सभी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष एवं हजारों समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
 
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि भाजपा की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ आग़ाज़ होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि मनरेगा के नाम पर ग्रामीण श्रमिकों को ठगा जा रहा है – काम के नाम पर खाली पेट का आलम, भुगतान में महीनों की लंबी देरी, और राज्य सरकार की उदासीनता ने लाखों गरीब परिवारों को भुखमरी की कगार पर धकेल दिया है। केंद्र की यह साजिश मनरेगा को कमजोर करने की है, जो गरीबों, मजदूरों और किसानों के शोषण का अप्रत्यक्ष प्रमाण-पत्र है। भाजपा की गांव-विरोधी, गरीब-द्रोही और मजदूर-शत्रु मानसिकता अब बेनकाब हो चुकी है – वे लोकतंत्र को कुचलने और अमीरों की जेब भरने के लिए ग्रामीण भारत को तबाह करने पर उतारू हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा के लुटे-पिटे श्रमिकों, बर्बाद किसानों और संकट में डूबे परिवारों के हक की इस  जंग को अंतिम सांस तक लड़ेगी। हम भाजपा सरकार को इन जन-विरोधी नीतियों का हिसाब चुकाने के लिए घुटनों पर लाएंगे।
राव नरेंद्र सिंह ने साफ-साफ चेताया कि 25 फरवरी का विधानसभा घेराव पूर्णतः शांतिपूर्ण, संवैधानिक और लोकतांत्रिक होगा। इसमें प्रदेशभर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता, मनरेगा के पीड़ित श्रमिक और उनके परिवार भाग लेंगे। यह घेराव भाजपा सरकार की तानाशाही को आईना दिखाने का ऐतिहासिक क्षण होगा।
हरियाणा कांग्रेस 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के जरिए ग्रामीण भारत की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।
 
वहीं राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह कृत्य न केवल एक जघन्य और अक्षम्य अपराध है, बल्कि संवैधानिक लोकतंत्र का सीधा अपमान भी है। उन्होंने कहा कि जब देश के नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को धमकी दी जाती है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं पर हमला माना जाना चाहिए।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X