Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विस अध्यक्ष अध्यक्ष ने विधियिका को सशक्त बनाने बारे गतिविधियों की जानकारी सदन में रखी

Updated on Monday, February 23, 2026 20:17 PM IST

हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को कार्यवाही का संचालन करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।


चंडीगढ़, 23 फरवरी - हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गत महीनों में उनके द्वारा विधियिका को सशक्त करने, जनता में संविधान के मूल्यों को स्थापित करने और हरियाणा विधान सभा की प्रणाली को पहुंचाने के लिए की गई गतिविधियों की जानकारी सोमवार को सदन में रखी।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में गत 5 जनवरी को उन्होंने केरल विधान सभा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केरल विधान सभा अध्यक्ष के साथ भेंट कर विधायी कार्यप्रणाली एवं उत्तम संसदीय प्रक्रियाओं को समझा।
14 से 16 जनवरी तक नई दिल्ली पहुंच संसद भवन में आयोजित 28वें राष्ट्रमंडल स्पीकर एवं पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। इस सम्मेलन में संसदीय परंपराओं एवं वैश्विक अनुभवों पर विचार-विमर्श किया गया। यह सम्मलेन लोक सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुआ। सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।
16 एवं 17 जनवरी को हरियाणा विधान सभा में युवा संसद - 2026 का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
19 से 21 जनवरी के दौरान लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधान सभा में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लिया। इस यात्रा में विधान सभा अध्यक्ष के साथ विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा भी साथ रहे। इस सम्मलेन की अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की तथा राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्तिथि रही।
22 जनवरी को हरियाणा विधान सभा एवं हरियाणा योग आयोग द्वारा “सूर्यनमस्कार अभियान – 2026" के अंतर्गत विधान सभा कर्मचारियों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।
राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के पोस्ट कॉन्फ्रेंस टूर के अंतर्गत आस्ट्रेलिया का दौरा किया गया। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय संसदीय अनुभवों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। हरियाणा प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा एवं विधायक योगेंद्र राणा भी शामिल रहे। इस दौरान सिडनी पार्लियामेंट व मेलबर्न पार्लियामेंट का भी अवलोकन किया गया। सिडनी पार्लियामेंट में माननीय स्पीकर तथा मेलबर्न पार्लियामेंट में मा. प्रीमियर, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के साथ भेंट हुई। इस दौरान विभिन्न विधायी व अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही पर्थ स्थित मुर्डक कृषि विश्वविद्यालय का भी भ्रमण किया गया।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि 11 एवं 12 फरवरी को गुजरात राज्य का भ्रमण अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं फलदायी रहा। इस दौरान राज्य की विभिन्न विकासात्मक एवं सहकारिता संबंधी पहलों को निकट से देखने का अवसर मिला। इस दौरान गुजरात विधान सभा के माननीय अध्यक्ष के साथ बनास सहकारी डेयरी का विस्तृत अवलोकन किया। दौरे के दौरान गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ प्राकृतिक खेती पर सार्थक चर्चा हुई।
19 फरवरी को हरियाणा विधान सभा सचिवालय में सभी समिति सभापतियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समितियों के प्रभावी संचालन एवं कार्यप्रणाली से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि सभी इन गतिविधियों का उद्देश्य हरियाणा विधान सभा की कार्यप्रणाली को आधुनिक व अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि हम सभी मिलकर इस लोकतांत्रिक संस्था को और अधिक सशक्त बना सकें।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X