हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कालका विधानसभा के पिंजौर मंडल के मानकपुर शक्तिकेंद्र पर आयोजित टिफ़िन बैठक में स्थानीय बूथ कार्यकर्ताओ, सरकारी योजना के लाभार्थियों के साथ सह भोज किया। इस मौके पर पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश मोंगा, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी, जिला आई प्रमुख करण जोशी, शक्ति केंद्र प्रमुख राम कुमार शर्मा, वार्ड पार्षद गुलशन ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील धीमान सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। टिफ़िन बैठक में अपना टिफिन लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओ और स्थानीय लाभार्थियों के साथ सामूहिक भोजन करना उनके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है।