Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

गुरुग्राम में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण बने बच्चों ने मोहा मन

Updated on Friday, September 04, 2026 18:10 PM IST

गुरुग्राम। जिलाभर में जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। छोटे-बड़े मंदिरों को बिजली की रंग-बिरंगी लडिय़ों और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।
घरों और मंदिरों में छोटे-छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में तैयार किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहे। कई जगह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

-छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण की पोशाक पहनाकर सजाया गया
-बाजारों में राधा-कृष्ण के पात्रों के लिए पोशाकों की खूब हुई बिक्री


मंदिरों में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन पर्वत और रासलीला पर आधारित मनमोहक झांकियां सजाई गईं। शहर के प्रमुख मंदिरों शीतला माता मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, इस्कॉन मंदिर सेक्टर-45, बादशाहपुर, ओल्ड रेलवे रोड पर प्रेम मंदिर, सदर बाजार के पास घंटेश्वर मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, और सेक्टर-14 के कृष्ण मंदिर समेत शहर में सेंकड़ों मंदिरों में में विशेष आयोजन हुए। मध्यरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष आरती और अभिषेक किया गया। पुजारियों ने भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाया और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। कई मंदिरों में दही-हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।


जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी और झूले खूब बिके। महिलाओं ने घरों में व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कुल मिलाकर जन्माष्टमी ने गुरुग्राम में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक एकता का अनोखा संगम पेश किया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X