Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

हरियाणा में आज दो साल बाद मिलेंगे शिक्षकों को राज्य पुरस्कार

Updated on Friday, September 04, 2026 18:57 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में करीब दो साल बाद शनिवार को अध्यापकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सरकार ने वर्ष 2024 के लिए 40 और वर्ष 2025 के लिए 39 शिक्षकों का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया है। इस तरह दोनों वर्षों के कुल 79 शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे। चयनित शिक्षकों में 20 महिला शिक्षक शामिल हैं। इनमें वर्ष 2024 के पुरस्कार के लिए 11 और वर्ष 2025 के लिए नौ महिला शिक्षकों का चयन किया गया है। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।

मुख्यमंत्री व राज्यपाल 79 अध्यापकों को करेंगे सम्मानित
सम्मानित होने वालों में 20 महिला शिक्षक भी शामिल
एक लाख नकद, सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र व दो अग्रिम इन्क्रीमेंट मिलेंगे


पंचकूला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष अध्यापकों को सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को जारी जानकारी में बताया कि चयनित शिक्षकों के नामों का ऐलान हो चुका है।
राज्य शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा वर्ष 2024 से लंबित थी। वर्ष 2024 में विधानसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के चलते पुरस्कारों की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसके बाद वर्ष 2025 में भी पुरस्कार घोषित नहीं हो सके। इस कारण लगातार दो वर्षों के पुरस्कार लंबित हो गए थे। अब सरकार ने दोनों वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा एक साथ कर दी है।
राज्य शिक्षक पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को एक लाख रुपये नकद, सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र और शाल प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक पुरस्कार विजेता शिक्षक को महंगाई भत्ते के साथ दो अग्रिम इन्क्रीमेंट का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित सभी शिक्षकों को बधाई दी है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X