Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह

Updated on Thursday, September 03, 2026 17:30 PM IST

चंडीगढ़, 03 सितम्बर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने विधानसभा में रखी गई भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की रिपोर्ट को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट ने प्रदेश सरकार के तथाकथित ‘पारदर्शी और ईमानदार सुशासन’ के दावों की पोल खोल दी है। वर्ष 2023-24 में कर वसूली, जीएसटी, स्टांप शुल्क, पंजीकरण फीस, उत्पाद शुल्क और परिवहन कर से जुड़े 7,144 मामलों में अनियमितताएं सामने आना और सरकारी खजाने को 999 करोड़ रुपये का नुकसान होना बेहद गंभीर मामला है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि एक तरफ हरियाणा की जनता लगातार बढ़ते टैक्स और महंगाई का बोझ उठा रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी तंत्र की लापरवाही, नियमों की अनदेखी और कथित मिलीभगत के कारण जनता के खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महज कुछ मामलों की प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि राजस्व व्यवस्था में गंभीर खामियों और जवाबदेही के अभाव का प्रमाण है।

7144 मामलों में अनियमितताएं, सरकारी खजाने को 999 करोड़ रुपये की चपत—जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई- राव नरेंद्र सिंह

उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट के मुताबिक विभागों ने स्वयं 5,769 मामलों में 814 करोड़ रुपये की कम वसूली स्वीकार की है। वहीं कृषि भूमि के नाम पर 266 आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक प्लॉटों की रजिस्ट्रियां किए जाने से करीब 34 करोड़ रुपये के स्टांप शुल्क का नुकसान सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि स्टांप शुल्क और पंजीकरण के मामलों में भी गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। सहयोगी करारों के गलत वर्गीकरण और अवमूल्यांकन, बिना शुल्क बिक्री विलेखों के पंजीकरण, गलत वर्गीकरण वाले बंधक दस्तावेजों और भूमि विनिमय के मामलों में सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ।

 

जीएसटी में 389 करोड़ रुपये की अनियमितता पर सवाल उठाते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्य अनुबंध और निर्माण सेवाओं पर गलत तरीके से छूट या रियायती दरों का लाभ देने, अग्रिम एवं अचल परिसंपत्तियों पर कर नहीं लेने तथा ब्याज की कम वसूली जैसी गंभीर खामियां सामने आई हैं। इसके अलावा इनपुट टैक्स क्रेडिट में 37.69 करोड़ रुपये की अनियमितताएं भी चिंता का विषय हैं। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण से जुड़े मामलों पर भी सरकार से जवाब मांगा। कैग रिपोर्ट में नियमों का पालन नहीं होने के कारण 5.43 करोड़ रुपये के सरकारी धन के संदिग्ध दुरुपयोग का उल्लेख है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस राशि के लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार हैं और अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

 

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि करदाताओं के पैसे की एक-एक पाई की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। जब जनता से टैक्स की वसूली में सरकार पूरी सख्ती दिखाती है, तो सरकारी राजस्व के नुकसान के मामलों में भी उतनी ही सख्ती से जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि कैग द्वारा उजागर की गई सभी अनियमितताओं की समयबद्ध जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और दोषियों की जवाबदेही तय की जाए, सरकारी खजाने को हुए नुकसान की वसूली की जाए और जहां भ्रष्टाचार या मिलीभगत सामने आए वहां कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कैग की रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े भाजपा सरकार के ‘ईमानदार और पारदर्शी शासन’ के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। सरकार को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय जनता के सामने यह बताना चाहिए कि 999 करोड़ रुपये के इस नुकसान के लिए जिम्मेदार कौन है और जनता के पैसे की भरपाई कब होगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X