Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

ड्रोन टेक्नोलॉजी में हरियाणा की नई पहल

Updated on Thursday, September 03, 2026 19:13 PM IST

 

चंडीगढ़, 3 सितंबर। हरियाणा को ड्रोन इनोवेशन, स्वदेशी तकनीक विकास, उन्नत विनिर्माण और युवाओं के नेतृत्व वाले उद्यमिता के केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग,स्टार्टअप हरियाणा तथा ड्रोन टेक मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने ड्रोनोथॉन-हरियाणा ड्रोन इनोवेशन चैलेंज की शुरुआत की।

गुरुवार को चंडीगढ़ में हरियाणा निवास में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ.अमित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय ड्रोन उद्योग परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख ड्रोन निर्माता कंपनियों, प्रौद्योगिकी कंपनियों, प्रशिक्षण संस्थानों, इनक्यूबेटरों और ड्रोन इकोसिस्टम से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ड्रोनोथॉन की विशेषता इसका राज्यव्यापी यूनिवर्सिटी आउटरीच मॉडल होगा। इस कार्यक्रम को स्टार्टअप हरियाणा से संबद्ध इनक्यूबेटरों के माध्यम से विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा। इनमें इनक्यूबेटर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये इनक्यूबेटर्स स्टार्टअप हरियाणा, उद्योग और विश्वविद्यालयों के युवा इनोवेटर्स के बीच एक सेतु का कार्य करेंगे तथा कैंपस आउटरीच, छात्र टीमों की पहचान, मेंटरशिप, इनोवेशन चैलेंज, मूल्यांकन एवं इनक्यूबेशन में सहयोग करेंगे।

  शुरु किया ड्रोन इनोवेशन चैलेंज ‘ड्रोनोथॉन’ उद्योगों की चुनौतियों का समाधान खोजेंगे विश्वविद्यालयों के युवा इनोवेटर्स हरियाणा के विश्वविद्यालयों को किया जाएगा आमंत्रित

कहां होगा ड्रोन का इस्तेमाल

ड्रोनोथॉन के तहत औद्योगिक समस्या विवरण में ड्रोन के उभरते हुए अनुप्रयोगों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया जा सकता है, जैसे- कृषि छिडक़ाव और प्रिसिजन एग्रीकल्चर, ड्रोन आधारित मैपिंग और सर्वेक्षण, सडक़, राजमार्ग और पुलों का निरीक्षण, बुनियादी ढांचे की निगरानी, लॉजिस्टिक्स और लास्ट-माइल डिलीवरी, औद्योगिक निरीक्षण, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया, सार्वजनिक सुरक्षा और निगरानी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्वायत्त ड्रोन संचालन, स्वदेशी ड्रोन कंपोनेंट्स, बैटरी और प्रोपल्शन तकनीक, ड्रोन संचार प्रणाली, जीआईएस और जियोस्पेशियल तकनीक, ड्रोन डेटा एनालिटिक्स, रक्षा और रणनीतिक अनुप्रयोग, काउंटर-ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक, स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट सिटी अनुप्रयोग, खनन और प्राकृतिक संसाधनों की निगरानी, उन्नत विनिर्माण और उभरती ड्रोन तकनीक शामिल हैं।

इस पहल का उद्देश्य एक विकेंद्रीकृत इनोवेशन नेटवर्क तैयार करना है, जिसके माध्यम से हरियाणा के विभिन्न हिस्सों के विश्वविद्यालय ड्रोनोथॉन में भाग ले सकें और वास्तविक औद्योगिक चुनौतियों तक अपनी पहुंच बना सकें।

ड्रोनोथॉन का मुख्य उद्देश्य उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं को हरियाणा के विश्वविद्यालयों की प्रतिभा और इनोवेशन क्षमता से सीधे जोडऩा है। इस पहल के तहत उद्योगों को वास्तविक समस्याओं और तकनीकी चुनौतियों से संबंधित समस्या विवरण प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इसके अंतर्गत ड्रोन निर्माता एवं अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियां अपनी वास्तविक औद्योगिक समस्याएं और टेक्नोलॉजी चैलेंज - प्रोबल्म स्टेटमेंटस प्रस्तुत करेंगी। इन प्रोबल्म स्टेटमेंटस को हरियाणा के विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, शोधकर्ताओं, फैकल्टी, विद्यार्थियों और युवा इनोवेटर्स के सामने रखा जाएगा। युवा टीमें इन चुनौतियों के लिए व्यावहारिक, स्केलेबल और व्यावसायिक रूप से उपयोगी समाधान विकसित करेंगी।

ड्रोनोथॉन को केवल एक प्रतियोगिता के रूप में नहीं, बल्कि हरियाणा के लिए एक सतत नवाचार से उद्यमिता तक की श्रृंखला के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। प्रमुख ड्रोन कंपनियों को विश्वविद्यालयों, इनक्यूबेटरों, शोधकर्ताओं और युवा नवाचारकर्ताओं के साथ जोडक़र ड्रोनोथॉन का उद्देश्य हरियाणा को ड्रोन नवाचार, विनिर्माण, अनुसंधान, कौशल विकास और उद्यमिता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में योगदान देना है।

ड्रोनोथॉन को एक राज्यव्यापी यूनिवर्सिटी इनोवेशन प्रोग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा और हरियाणा के विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों, फैकल्टी, शोधकर्ताओं और इनोवेटर्स की मल्टीडिसिप्लीनरी टीम्स बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X