Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

रोडवेज के निजीकरण पर भडक़े कर्मचारी,चंडीगढ़ डिपो में किया प्रदर्शन  

Updated on Friday, September 04, 2026 18:54 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के निजीकरण और निजी परमिट देने के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेशभर के डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को चंडीगढ़ डिपो में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निजीकरण की नीतियां वापस लेने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान नहीं किया तो जल्द ही निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
डिपो प्रधान राजेश बेरला और सचिव रविंदर यादव ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ बातचीत में जिन मांगों पर सहमति जताई थी, उन्हें लागू करने की बजाय रोडवेज में सरकारी बसों की संख्या बढ़ाने के स्थान पर निजी परमिट जारी किए जा रहे हैं।

प्राइवेट परमिट और इलेक्ट्रिक बसों का फैसला वापस ले सरकार


नेताओं ने कहा कि 16 जून को परिवहन मंत्री के साथ हुई वार्ता में रोडवेज के बेड़े में 500 नई बसें शामिल करने की घोषणा की गई थी और कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति जताते हुए 40 दिन में दोबारा बैठक का आश्वासन दिया गया था।
यूनियन नेताओं ने 362 रूटों पर 3648 निजी परमिट देने तथा निजी इलेक्ट्रिक बसों को 62.37 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से चलाने के फैसले को तत्काल रद्द करने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एक इलेक्ट्रिक बस के स्थान पर छह साधारण बसें संचालित की जा सकती हैं। यदि प्रत्येक डिपो में प्रस्तावित 50-50 इलेक्ट्रिक बसों के स्थान पर 300-300 साधारण सरकारी बसें शामिल की जाएं तो प्रदेश में रोडवेज का बेड़ा करीब 7200 से अधिक बसों तक पहुंच सकता है। उनके अनुसार एक बस से औसतन छह लोगों को रोजगार मिलता है।
राजेश बेरला और रविंदर यादव ने चालक का वेतनमान 54,100 रुपये, परिचालक व लिपिक का 35,400 रुपये करने तथा वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए स्वतंत्र आयोग गठित करने की मांग की। इसके अलावा बकाया बोनस का भुगतान, खाली पदों पर पदोन्नति, 2016 के चालकों समेत सभी कच्चे कर्मचारियों को न्यायालय के निर्णय के अनुसार पक्का करने, अर्जित अवकाश की पुरानी व्यवस्था बहाल करने, बकाया रात्रि ठहराव और ओवरटाइम का भुगतान करने की मांग रखी गई।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X