Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

एचकेआरएन के तहत नौकरियों के नाम पर भाजपा सरकार ने युवाओं को धोखा दिया: पंकज डावर  

Updated on Friday, September 04, 2026 18:12 PM IST

गुडग़ांव। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत नौकरियों के नाम पर भाजपा सरकार ने युवाओं को धोखा दिया है। इन नौकरियों को लेकर जब नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल पूछा, लीगल स्टेट्स मांगा तो सरकार घिर गई। सरकार बैकफुट पर आ गई।

-सीएम ने भरी सभा में खुद ही एचकेआरएन में नौकरियों की पोल खोली
-विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सवाल पर घिरी भाजपा सरकार
-भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को नौकरी के सपने दिखाकर ठगा


पंकज डावर ने कह कि नेता प्रतिपक्ष के सवाल के जवाब में प्रदेश की विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा-यह बिल्कुल ठीक है कि यह कोई जॉब नहीं है। यह वैकल्पिक व्यवस्था है। एचकेआरएन का इतना ही मतलब है। मुख्यमंत्री के इस दो लाइन के जवाब से हरियाणा के उन करोड़ों युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए जो एचकेआरएन के तहत खुद को नौकरी मिली माने बैठे थे। मुख्यमंत्री बड़ी शान से कह रहे हैं कि यह सरकारी जॉब नहीं है। विधानसभा चुनाव से पहले इस बात को प्रचारित किया गया कि एचकेआरएन में युवाओं को पक्की नौकरी दी गई है। चुनाव होने के बाद कहा गया कि 1.25 लाख युवाओं को पक्का कर दिया है। पंकज डावर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार के झूठ और फरेब का पर्दाफाश करने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि जो युवा एचकेआरएन के तहत लगाए गए हैं, उनको पक्का, रेगुलर किया जाए। आगे रेगुलर भर्तियां निकाली जाएं।
पंकज डावर ने कहा कि इससे शर्म की बात किसी राज्य में क्या होगी कि सिर्फ वाट्सऐप मैसेज से युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की जनता के समक्ष इस बात का खुलासा किया है कि युवाओं को वाट्सऐप मैसेज भेजकर कहा जा रहा है कि उनका रोजगार खत्म। यानी मोबाइल पर एक मैसेज आया और युवा बेरोजगार हो गए। पंकज डावर ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि गारंटियों के नाम पर वाहवाही लूटने वाली सरकार में क्या यही जॉब गारंटी है। झटके में युवाओं को सडक़ पर लाकर खड़ा कर दिया जा रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे केंद्र में हो या हरियाणा में, इनकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। धर्म, जाति की राजनीति के साथ भाजपा झूठ की राजनीति करके ज्यादा समय तक किसी को नहीं बहका सकती। डबल, ट्रिपल इंजन की सरकार कहकर विकास करने के झूठे वायदे और दावे करने वाली भाजपा को अब जनता सत्ता से बाहर करने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षण संस्थानों को भी जातीय रंग में रंगने का काम किया है। जिन छात्रों को आपस में कभी एक-दूसरे की जाति के बारे में नहीं पता होता था, वे एक साथ बैठकर पढ़ते, खाते थे। आज उन्हें जातियों में बांटकर भाजपा ने अपना विरोधी चेहरा दिखाया है। यह बताया है कि इनकी राजनीति जाति-पाति में बांटने से चलती है। पंकज डावर ने कहा कि अब जनता समझदार हो चुकी है। आज का युवा भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा। अब भाजपा को चलता करने के लिए युवा तैयार हैं।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X