Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

तीन दशक से बंद सीमेंट फैक्टरी की जगह बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप

Updated on Friday, September 04, 2026 19:02 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार अंतिम छोर पर बसे जिला दादरी में अब औद्योगिक टाउनशिप विकसित करेगी। सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की करीब 200 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की योजना तैयार हो गई है। पहले यहां आवासी कॉलोनी विकसित करने की योजना थी, जिसे सरकार ने अब बदल दिया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) इस टाउनशिप को विकसित करेगा और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय तथा एचएसआईआईडीसी मिलकर परियोजना को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

दादरी में 200 एकड़ जमीन पर बनेगा औद्योगिक हब
आवासीय कॉलोनी की योजना हुई खारिज
केंद्र व राज्य सरकार 50-50 हिस्सेदारी से करेंगे विकास


बैठक में दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक चंद्रशेखर खरे और सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएमडी संजय बंगा मौजूद रहे।
दादरी की इस जमीन पर पहले रिहायशी कॉलोनी विकसित करने की योजना थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से भी केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के साथ इस संबंध में पत्राचार किया गया था। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा मास्टर प्लान में करीब 200 एकड़ जमीन औद्योगिक जोन में आती है। ऐसे में इसे रिहायशी उपयोग में बदलने के लिए जोन परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ती, जिसमें करीब दो वर्ष लग सकते हैं। यही वजह रही कि अब सरकार ने जमीन के मौजूदा लैंड यूज के अनुरूप इसका इस्तेमाल करने का विकल्प चुना है। दादरी में पहले से कोई इंडस्ट्रियल टाउनशिप नहीं है। ऐसे में इस जमीन को औद्योगिक टाउनशिप में बदलने से न केवल लंबी भू-उपयोग परिवर्तन प्रक्रिया से बचा जा सकेगा, बल्कि वर्षों से अनुपयोगी पड़ी जमीन को भी आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा सकेगा।
प्रस्तावित टाउनशिप की करीब 200 एकड़ जमीन दादरी रेलवे स्टेशन के नजदीक है और 152डी एक्सप्रेस-वे से भी इसकी कनेक्टिविटी है। औद्योगिक इकाइयों के लिए परिवहन और लॉजिस्टिक्स की सुविधा को देखते हुए यह जगह निवेशकों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
परियोजना को लेकर बैठक में तय प्रारूप के अनुसार केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय और एचएसआईआईडीसी 50-50 अनुपात में परियोजना पर काम करेंगे। चूंकि जमीन सीसीआई की है, इसलिए टाउनशिप के विकास के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाएं एचएसआईआईडीसी विकसित करेगा। जमीन की लागत और आधारभूत ढांचे पर आने वाले खर्च का आकलन परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के बाद किया जाएगा। इसके बाद परियोजना से होने वाले मुनाफे में भी केंद्रीय मंत्रालय और एचएसआईआईडीसी की 50-50 हिस्सेदारी होगी। फिलहाल विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में जमीन, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश क्षमता और टाउनशिप के विकास का पूरा खाका तैयार किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X