Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

‘बेटी बचाओ’ का नारा सिर्फ विज्ञापनों में, हकीकत में बेटियों की संख्या में भारी गिरावट: राव नरेंद्र सिंह

Updated on Wednesday, September 02, 2026 17:59 PM IST

चंडीगढ़।  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में लगातार गिरते लिंगानुपात को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस हरियाणा की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी, उसी हरियाणा में आज बेटियों की संख्या में लगातार गिरावट सरकार के दावों की असलियत उजागर कर रही है।
 
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा में सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। वर्ष 2025 में जन्म के समय प्रदेश का लिंगानुपात 923 था, जो जून 2026 में महज छह महीने के भीतर 900 पर आ गया। यानी प्रति 1,000 लड़कों पर बेटियों की संख्या में 23 अंकों की गिरावट दर्ज हुई है। यह पिछले करीब आठ वर्षों में प्रदेश का सबसे निचला स्तर है।
*हरियाणा का लिंगानुपात 8 साल के सबसे निचले स्तर पर, छह महीने में 923 से गिरकर 900 हुआ*
 
*चरखी दादरी में 829, पानीपत में 880 और पंचकूला में 903—विधानसभा में पेश आंकड़ों ने भाजपा सरकार के ‘सुशासन’ के दावों की खोली पोल*
उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नाम पर विज्ञापन और कार्यक्रम आयोजित कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ जमीन पर बेटियों के जन्म का अनुपात लगातार गिर रहा है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि सरकारी नीतियों और निगरानी व्यवस्था की गंभीर विफलता का संकेत है।
 
*चरखी दादरी में स्थिति सबसे खराब*
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिलावार आंकड़े सरकार के लिए और भी गंभीर चिंता का विषय हैं।
चरखी दादरी में लिंगानुपात 913 से गिरकर 829 रह गया।
पानीपत में 951 से गिरकर 880 हुआ।
पंचकूला में 971 से गिरकर 903 रह गया।
जींद में 918 से गिरकर 878 हुआ।
अंबाला में भी 926 से घटकर 884 रह गया।
उन्होंने कहा कि जून 2026 में महेंद्रगढ़ 869, गुरुग्राम और झज्जर 871-871 तथा जींद 878 पर रहे। इसके विपरीत करनाल 945, पलवल 930, फरीदाबाद 920, नूंह 918 और फतेहाबाद 917 के साथ बेहतर स्थिति में रहे।
1,422 FIR के बावजूद हालात क्यों बिगड़े?
 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के अनुसार कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात सुधारने के लिए PCPNDT और MTP एक्ट के तहत 1,422 FIR दर्ज की गई हैं। ‘सेल्फी विद डॉटर’, ‘प्यारी बेटी न्यूजलेटर’ और फिल्म महोत्सव जैसे जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
 
उन्होंने सवाल किया कि यदि इतने मामले दर्ज हुए, इतने अभियान चलाए गए और सरकार लगातार सफलता के दावे करती रही, तो फिर छह महीने में लिंगानुपात 23 अंक क्यों गिर गया?
 
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को केवल आंकड़े जारी करने के बजाय यह बताना चाहिए कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने की निगरानी व्यवस्था कहां कमजोर हुई, दोषियों के खिलाफ कितनी कार्रवाई हुई और जिन जिलों में लिंगानुपात तेजी से गिरा है, वहां सरकार ने क्या ठोस कदम उठाए हैं।
 
बाल अधिकार आयोग में छह पद महीनों से खाली
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में छह सदस्यों के पद 15 दिसंबर 2025 से खाली पड़े हैं। आयोग के अध्यक्ष का पद 28 अप्रैल 2026 से भरा गया, लेकिन छह महत्वपूर्ण सदस्य पद अभी भी रिक्त हैं।
 
उन्होंने कहा कि बच्चों और बेटियों के अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्था में ही छह पद खाली रखना भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करता है। इतना ही नहीं, आयोग की अपनी अलग वेबसाइट तक नहीं है और शिकायतों के लिए लोगों को विभागीय पोर्टल, ई-मेल तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
‘बेटी बचाओ’ अभियान को इवेंट नहीं, मिशन बनाना होगा
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार गिरते लिंगानुपात वाले सभी जिलों की जिम्मेदारी तय करे, विशेष निगरानी अभियान चलाए, PCPNDT कानून को प्रभावी ढंग से लागू करे और बाल अधिकार आयोग के सभी रिक्त पद तत्काल भरे।
 
उन्होंने कहा, “बेटियों को बचाने का काम पोस्टर, विज्ञापन और सरकारी इवेंट से नहीं होगा। इसके लिए जमीन पर मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था, जवाबदेही और राजनीतिक इच्छाशक्ति चाहिए। हरियाणा की बेटियों का भविष्य किसी प्रचार अभियान का विषय नहीं, बल्कि प्रदेश की अस्मिता और सामाजिक भविष्य का सवाल है।”
 
राव नरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री जी को अगर अपनी सरकार के प्रचार से फुर्सत मिले तो विधानसभा में पेश इन आंकड़ों को भी देख लें। ‘बेटी बचाओ’ के नारे और जमीनी हकीकत के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है—इसका जवाब हरियाणा की जनता मांग रही है।”
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X