Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

हरियाणा

*30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन -  राव नरेंद्र सिंह*

Updated on Friday, September 04, 2026 18:06 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों से जोड़ने के उद्देश्य से 30 सितंबर तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन आयोजित की जाएंगी। इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी।
 
राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को नारनौल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन का नेतृत्व वे स्वयं करेंगे। इस अवसर पर मुंडावर के विधायक श्री ललित यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलनों की अध्यक्षता करेंगे।

*संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय करने के साथ ‘छात्रों की गूंज’, राम मंदिर में चोरी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जनता की आवाज बनेगी कांग्रेस-  राव नरेंद्र सिंह*

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 सितंबर को पिगनावां (नूंह) और बादशाहपुर (गुरुग्राम) तथा 7 सितंबर को शाहबाद ग्रामीण (कुरुक्षेत्र) और साहा (अंबाला) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य केवल संगठनात्मक विस्तार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश की जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समाधान के लिए संघर्ष के लिए तैयार करना भी होगा।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, छात्रों की समस्याएं और ‘छात्रों की गूंज’ जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर में चोरी की घटना सहित जनभावनाओं से जुड़े मामलों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
 
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने और सरकार की नीतियों की वास्तविकता जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की ये कन्वेंशन हरियाणा में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने और जनहित के संघर्ष को और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X