आगामी संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर-1, पंचकूला के लीगल लिटरेसी सेल ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से एक प्रभावशाली जागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सिवाच, उप-प्राचार्या श्रीमती सीमा सिंह और शिक्षकों डॉ. अपराजिता, डॉ. सुमिता चाहल, सुश्री अदिति मूंगिया और डॉ. नयनतारा चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।