Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

लक्ष्य द्वीप में मोदी के विजन को गति देने पहुंचे मनोहर

Updated on Monday, December 23, 2024 19:26 PM IST

नई दिल्ली  । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्यद्वीप को पर्यटन और विकास में मॉडल बनाने का विजन है। प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने का जिम्मा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल संभाले हुए हैं। उन्होंने लक्ष्य द्वीप पहुंचकर ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास की परियोजनाओं की न केवल समीक्षा की, बल्कि सौर और बैटरी ऊर्जा भंडारण में लक्ष्य द्वीप को मॉडल बनाने का रोडमैप भी तैयार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को गति देने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल दो दिवसीय दौरे पर लक्ष्यद्वीप पहुंचे। लक्ष्य द्वीप पहुंचने पर प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने राजधानी कवरत्ती में मनोहर लाल का स्वागत किया। मनोहर लाल ने केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा करने के दौरान ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास योजनाओं को गति देने के निर्देश दिए।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने लक्ष्य द्वीप में ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा

लक्ष्य द्वीप को पर्यटन और विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए यहां पर देश का पहला बैटरी संचालित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हो रहा है। सौर ऊर्जा भंडारण का उद्देश्य डीजल आधारित बिजली की निर्भरता को कम करना है। इसके साथ ही लक्ष्य द्वीप में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ पवन ऊर्जा की संभावनाएं तलाशने के साथ सौर चार्जिंग स्टेशनों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना लक्ष्य है। बैठक के दौरान द्वीपों में ग्रीन एनर्जी का प्रयोग, ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना और द्वीपों को आपस में जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर बैठक में लक्ष्यद्वीप प्रशासक के सलाहकार संदीप कुमार, सचिव राहुल सिंह, बिजली सचिव विक्रांत राजा और जिला कलेक्टर गिरी शंकर प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

लक्ष्य द्वीप के विकास को लेकर केंद्र सरकार प्रतिबद्ध

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि समुद्र के बीचों बीच स्थित द्वीप, लक्ष्य द्वीप को विश्व में भर पर्यटन मॉडल बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि लक्ष्य द्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ बंदरगाहों की मजबूती और विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएं। इसी कड़ी में अगाती, बंगाराम और कदमत को हरा-भरा बनाने की योजना तैयार की गई है। लक्ष्य द्वीप के विकास को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वाटर मेट्रो परिवहन के साथ यातायात का ताजगी भरा विकल्प

लक्ष्य द्वीप दौरे के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कोच्चि केरल में वाटर मेट्रो में सफर किया। उन्होंने कहा कि वाटर मेट्रो का सफर वास्तव में अद्विवीय और प्रभावशाली अनुभव है। वाटर मेट्रो यात्रियों के लिए परिवहन का साधन नहीं है, बल्कि एक समग्र अनुभव है जो सुविधा पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक को जोड़ता है। यह सड़क यातायात का एक ताजगी भरा विकल्प भी प्रदान करता है और यात्रियों को जलमार्गों की सुंदरता और प्रकृति का आनंद लेने का मौका देता है। यह टिकाऊ शहरी परिवहन का एक आदर्श उदाहरण है, जो कुशलता और पारिस्थितिक ज़िम्मेदारी का बेहतरीन समन्वय प्रस्तुत करता है।

द्वीपों को आपस में जोड़ने पर होगा काम

बैठक के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से लक्ष्य द्वीप प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने सब-मरीन केबल के माध्यम से द्वीपों को आपस में जोड़ने के लिए परियोजनाओं को मंजूरी देने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री ने डीजल आधारित उत्पादन पर निर्भरता कम करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग को बढ़ाने और ऊर्जा प्रदान करने के लिए सौर आधारित ईवी चार्जिंग स्टेशन और वर्तमान में डीजल पर चल रही नावों को पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर चलाने की संभावनाएं तलाशने पर योजना तैयार की जाए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X