Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय सेवा योजना के दिल्ली क्षेत्रीय निदेशालय के दल नायक होंगे डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय

Updated on Saturday, December 21, 2024 16:16 PM IST

पंचकूला | सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार पाण्डेय नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी 76 वें गणतंत्र दिवस परेड समारोह में एनएसएस के दिल्ली क्षेत्रीय निदेशालय का बतौर दल नायक प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा इस एक महीने के कैंप का आयोजन आगामी 1 से 31 जनवरी तक नई दिल्ली में किया जा रहा है। कैंप में हरियाणा के 8 स्वयंसेवकों समेत देश के सभी राज्यों से 200 एनएसएस स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।

गणतंत्र दिवस के दिन कर्तव्य पथ पर देश के सशस्त्र बलों के साथ परेड में हिस्सा लेकर देश के प्रथम नागरिक और आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय गणमान्य को सलामी देना किसी भी एनएसएस स्वयंसेवक के लिए गौरव के क्षण होते हैं।

एनएसएस की गतिविधियों को सफलतापूर्वक आयोजित करने और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हुए चयनित

कैंप के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कैंप में स्वयंसेवकों को विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करने के साथ ही नेतृत्व विकास और परेड (मार्च-पास्ट) का प्रशिक्षण दिया जाता है। कैंप में स्वयंसेवकों को न केवल आपस में बातचीत करने का अवसर मिलता है, बल्कि अन्य राज्यों की परंपराओं,  रीति-रिवाजों, संस्कृतियों और भाषाओं को भी सीखने और जानने का मौका मिलता है। गणतंत्र दिवस परेड शिविर में स्वयंसेवकों समेत कार्यक्रम अधिकारियों को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, भारत सरकार के मंत्रियों सहित अन्य अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट करने का भी अवसर मिलता है।

डॉ. पाण्डेय को एनएसएस की गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व में उन्हें जयपुर के विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तर क्षेत्र पूर्व गणतंत्र दिवस परेड कैंप में हरियाणा राज्य के दल नायक के रूप में और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आयोजित एनएसएस के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भी उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ पाण्डेय की इस उपलब्धि पर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों समेत प्राध्यापकों में हर्ष व्याप्त है। प्राचार्य नरेन्दर सिवाच समेत एनएसएस स्वयंसेवकों और प्राध्यापकों ने भी उन्हें बधाइयां प्रेषित कर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X