Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम की नर्सिंग ऑफिसर व उनके पति की राजस्थान में सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत

Updated on Saturday, December 21, 2024 18:19 PM IST

गुरुग्राम। गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर व पुलिस विभाग में कार्यरत उनके पति की राजस्थान में बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पास राजस्थान रोडवेज की बस व कार की भिड़ंत में दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ एक अन्य दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम नागरिक अस्पताल में माहौल गमगीन हो गया।

राजस्थान के बीकानेर के श्रीडुंगरगढ़ के पास धुंध में बस से टकराई उनकी कार, कार में सवार एक पति-पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल

जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 की नर्सिंग ऑफिसर ऋतु यादव (28), उनके पति अजय (30) और अभिषेक (28) व अभिषेक की पत्नी नचिता कार में राजस्थान घूमने जा रहे थे। शनिवार को वहां कोहरे बहुत ज्यादा था। जब वे बीकानेर के पास नेशनल हाइवे पर झंझेऊ गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बस के साथ उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। नर्सिंग ऑफिसर ऋतु व उनके पति अजय की मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक व उसकी पत्नी नचिता को घायलावस्था में निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।  बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने के कारण बस व कार चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया।

इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत से कार से सभी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने नर्सिंग ऑफिसर ऋतु व उनके पति अजय को मृत घोषित कर दिया। घायल अभिषेक और नचिता को श्रीडूंगरगढ़ जिला अस्पताल से बीकानेर रेफर किया गया। जहां बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में दोनों का उपचार जारी है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। जिसके लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची सेरूणा और श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ किनारे करवाया। इसके बाद यातायात सुचारू करवाया गया। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर अजय के परिजनों को घटना की सूचना दी। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में माहौल गमगीन हो गया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X