Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

निसा द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय 'स्कूल लीडर्स' सम्मेलन धूमधाम से संपन्न

Updated on Saturday, December 21, 2024 10:30 AM IST

चंडीगढ़ । फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स , हरियाणा और निसा के संयुक्त तत्वावधान में होटल पार्क प्लाजा, चंडीगढ़ में चल रहा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय 'स्कूल लीडर्स ' सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देश और विदेश से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

निसा के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के समापन में सभी स्कूल लीडर्स ने यह संकल्प लिया कि वह देश की शिक्षा नीति को कामयाब करने के लिए और प्रदेश के बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और निशा के क्वालिटी चार्टर पर काम करके अपने स्कूलों की जो कमियां है, उनका सुधार करेंगे, ताकि सरकार और देश के साथ मिलकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को कामयाब किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के दौरान 100 मॉडल स्कूल चर्चा का विषय रहा। सैंकड़ों स्कूलों ने 100 मॉडल स्कूल में रुचि दिखाते हुए कहा कि हम सब अपने स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाना चाहते है।  कुलभूषण शर्मा ने बताया कि अब सभी स्कूलों के साथ बैठक की जाएगी और 100 मॉडल स्कूल के प्रारूप का ज्ञान उनको दिया जाएगा। उसके बाद एक सिलेक्शन क्राइटेरिया बनाया जाएगा, जो स्कूल उचित पाए जाएंगे, उन स्कूलों को 100 मॉडल स्कूल का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद उनकी गुणवत्ता सही करने के लिए और भी बहुत सारे एनजीओ और कंपनी के साथ बात की जाएगी। इस मॉडल को अगले वर्ष शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा यह योजना सिर्फ स्कूलों को ही प्रदान की जाएगी और उसके बाद 3 साल तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसमें सबसे पहले स्कूलों की असेसमेंट की जाएगी और यह असेसमेंट हर साल की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए एक मॉनिटरिंग टीम भी बनाई जाएगी, जो समय-समय पर मॉनिटरिंग करेगी और उसको सफल बनाने के लिए स्कूल संचालकों का सहयोग करेगी। उन्होंने अपने स्कूल संचालकों को विश्वास दिलाया कि 3 वर्ष के अंदर उनके स्कूलों को बेहतर से बेहतर बना दिया जाएगा, जो पूरे देश को एक नई दिशा दिखाने का काम करेंगे।

स्कूल संचालकों में भी सम्मेलन के अंत में निसा और निसा के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि हम निसा और आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर इन 100 स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए आपके साथ कार्य करने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X