Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ओम प्रकाश चौटाला पंचतत्व में विलीन,दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

Updated on Saturday, December 21, 2024 18:18 PM IST

चंडीगढ़।  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। चौटाला का अंतिम संस्कार उनकी इच्छानुसार सिरसा के गांव तेजा खेड़ा स्थित फार्म हाउस पर किया गया। ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में निधन हो गया था।

चौटाला का पार्थिक शरीर शनिवार सुबह आठ बजे अंतिम दर्शनों के लिए तेजा खेड़ा फार्म हाउस पर रखा गया। जहां भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। धनखड़ ने कहा कि मृत्यु से पांच दिन पहले फोन पर उनके साथ बात हुई तो उन्होंने अपनी बजाए मेरे स्वास्थ्य की चिंता की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला की स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बहुत था। वह विपरीत हालातों में भी आगे बढ़े। चौटाला ने अपने पूरे जीवन में किसान और गांव के विकास को प्राथमिकता दी। हरियाणा ने आज एक प्रखर वक्ता को खो दिया है। यहां केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रणबीर गंगवा, अरविंद शर्मा, महीपाल ढांडा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, राज्य सभा सांसद सुभाष बराला, कार्तिकेय शर्मा, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर बादल, पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री समेत कई ने दी श्रद्धांजलि

फार्म हाउस में ही अंतिम रस्मों के बाद चौटाला की पार्थिव देह को संस्कार के लिए ले जाया गया। अंतिम यात्रा में भी चौटाला ने हरे रंग की पगड़ी व चश्मा पहना हुआ था। उनका शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ था। संस्कार स्थल पर पहुंचने के बाद हरियाणा पुलिस के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। पिता देवीलाल की तरह चौटाला का अंतिम संस्कार भी चंदन की लाल लकड़ी के साथ किया गया। चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला व छोटे बेटे अभय चौटाला संयुक्त रूप से पिता को मुखाग्नि दी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X