Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा बना एमएसपी पर 24 फसलों की खरीद करने वाला देश का पहला राज्य: श्याम सिंह राणा

Updated on Monday, December 23, 2024 19:28 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसने केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सभी 24 अधिसूचित फसलों की खरीद का निर्णय लिया है।

आज राष्ट्रीय कृषि दिवस और किसान नेता व भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों को शुभकामनाएं दीं और इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

श्याम सिंह राणा ने कहा कि  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गत 5 अगस्त को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, पहले से खरीदी जा रही फसलों जैसे धान, बाजरा, खरीफ मूंग, उड़द, अरहर, तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना के साथ-साथ अब रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, सफ्लावर, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, कोप्रा और समर मूंग को भी एमएसपी पर खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इन फसलों की खरीद के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

कहा, निर्णय किसानों के हित में एक मील का पत्थर साबित होगा

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को स्थिर और लाभदायक मूल्य प्रदान करना उनकी आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और उत्पादकता में सुधार के लिए बेहद आवश्यक है। बाजार में फसलों के मूल्य अक्सर अस्थिर और असमान रहते हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है और आधुनिक तकनीकों को अपनाने में वे हिचकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कृषि उत्पादों की कीमतों में गिरावट से किसानों को बचाने के लिए राज्य सरकार कृषि मूल्य समर्थन प्रणाली का पालन कर रही है। एमएसपी के माध्यम से किसानों को उत्पादन लागत के साथ एक निश्चित लाभ मार्जिन की गारंटी दी जाती है। यह एमएसपी हर साल खरीफ और रबी सीजन के लिए केंद्र सरकार द्वारा कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय और घोषित की जाती है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार का सभी 24 अधिसूचित फसलों की खरीद के लिए उठाया गया कदम किसानों के हित में एक मील का पत्थर साबित होगा और कृषि क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X